6 टिप्पर, 2 जेसीबी को कब्जे में लिए, 2 के खिलाफ मामला दर्ज : अवैध माइनिंग के मामले में बुल्लोवाल पुलिस ने छापेमारी कर गांव चड़ियाल में की बड़ी कार्रवाई

by

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की छापेमारी, छापेमारी से पहले ही माइनिंग करने वालों को लगी भनक टिप्पर व जेसीबी छोड़ हुए फरार

नीरज शर्मा, होशियारपुर : अवैध माइनिंग के मामले में बुल्लोवाल पुलिस ने छापेमारी कर छह टिप्पर व दो जेसीबी कब्जे में ली हैँ जबकि छापेमारी की भनक लगते ही टिप्पर चालक व जेसीबी चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों पर मामला दर्ज किया है जिनकी पहचान जसविंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी हरियाना व सतवीर सिंह उर्फ सन्नी निवासी चक्कोवाल के रुप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना बुल्लोवाल के प्रभारी एसआई जसवंत सिंह ने बताया कि उन्हें कुछ दिनों से गुप्त सूचना मिल रही थी कि थाना बुल्लोवाल के अधीन पड़ते गांव चड़ियाल एक पैलेस के पीछे अवैध तौर पर माईनिंग हो रही है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेप लगाकर इलाके में छापेमारी की परंतु छापेमारी की भनक लगते ही मौके से टिप्पर चालक व जेसीबी चालक फरार हो गए। पुलिस ने टिप्पर व जेसीबी को अपने कब्जे में ले लिया है व मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीत इलाके में स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान दे पंजाब सरकार -अकाली-भाजपा सरकार के समय बना अस्पताल सरकारी उपेक्षा का हुआ शिकार : मानसोवाल, झोनोवाल

गढ़शंकर, 31 मई : शिरोमणि अकाली दल बीत सर्कल के प्रधान एवं पूर्व समिति सदस्य जथेदार जगदेव सिंह मानसोवाल तथा पूर्व सरपंच राजविंदर सिंह राजा झोनोवाल ने संयुक्त बयान जारी करते हुए बीत इलाके...
article-image
पंजाब

जिला मजिस्ट्रेट ने नदी, नहर और चोअ में नहाने, इनके किनारों व काजवे पर घूमने पर लगा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मानसून सीजन के चलते इस वर्ष भारी बरसात के कारण जिले में नदियों, चोअ और नहरों में पानी का बहाव बेहद तेज और खतरनाक हो गया है। इस संबंध में जिला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिप्पी सिद्धू मर्डर केस :सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया जवाब

चंडीगढ़ : चंडीगढ में एडवोकेट एवं नेशनल शूटर सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी सिद्धू मर्डर केस में आरोपी कल्याणी सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सीबीआई ने पंजाब एवं...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ग्रेनेड से हमला कर पंजाब को दहलाने की कोशिश : मोहाली में इंटेलिजेंस के हैडक़वार्टर पर बम्ब से हमला

मोहाली ( मोनिका  भारद्वाज)  मोहाली ले सेक्टर -77 में इंटेलिजेंस के हैडक़वाटर के बाहर ग्रेनेड से हमला किया गया। हैडक़वाटर  की बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर जोरदार धमाके की आवाज सुनाई देने से हड़कंप...
Translate »
error: Content is protected !!