भगवंत मान मुर्दाबाद के नारोँ से गूंजा मिनी सचिवालय, मांगों को लेकर जल सप्लाई व सेनीटेशन कंट्रेक्ट वर्कर यूनियन ने दिया मिनी सचिवालय के समक्ष धऱना

by

पंजाब सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी की,  दी चेतावनी 9 दिसंबर को करेगेँ लुधियाना लाडोवाल टोल प्लाजा पर नेशनल हाईवे जाम

नीरज शर्मा, होशियारपुर : अपनी मांगोँ को लेकर जल सप्लाई व सेनीटेशन कंट्रेक्ट वर्कर यूनियन पंजाब जिला होशियारपुर की तरफ से कार्यकारी इंजीनियर जल सप्लाई विभाग मंडल नंबर 1 के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस रोष प्रदर्शन में ब्रांच दसूहा, मुकेरियां व तलवाड़ा के वर्कर अपने परिवार के सदस्यों सहित धऱने में शामिल हुए। मिनी सचिवालय के समक्ष लगाए गए धऱने में वर्करों द्वारा वेतनों में हुई वृद्धि को तुरंत लागू करने की मांग की गई। धऱने के दौरान वर्करों ने आरोप लगाया कि उनके साथ धक्केशाही की जा रही है, उनका वेतन बढ़ाया तो गया है लेकिन अभी तक उन्हें वेतन की गई बढ़ोतरी के अनुसार वेतन नहीँ दिया जा रहा है। जिसके वर्करों का आर्थिक शोषण हो रहा है। उन्होंन बताया कि इस संबंधी दो बार विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग हो चुकी है लेकिन अभी तक आश्वासन के सिवाए कुछ नहीँ मिला है। अधिकारियों के इस घटिया रवैये के खिलाफ वर्कर धऱना लगाने को मजबूर हैँ और इसलिए धऱना लगाया गया है। उन्होंन चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नया वेतन लागू नहीँ किया गया तो आने वाले समय में संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस मौके कार्यालय सचिव ओंकार सिंह, जिलाध्यक्ष बलविंदर सिंह संधू, जिला सचिव मनजीत सिंह मुकेरियां, रजत कुमार ब्रांच अध्यक्ष मुकेरियां, सतीश कुमार, जिलाध्यक्ष बीकेयू उगराहां मास्टर शिंगारा सिंह, महासचिव बीकेयू रजिंदर सिंह, मास्टर मदन लाल बीकेयू, किसान मजदूर हितकारी सभा पंजाब के ओंकार सिंह, बीकेयू एकता उगराहां जसवंत सिंह, नौजवान किसान मजदूर भलाई सोसायटी पंजाब के अध्यक्ष ओंकार सिंह धामी, धन्ना जी मिसल दल पंथ तरना दल व पंजाब अध्यक्ष जत्थेदार बाबा गुरदेव सिंह चक्क कासम दसूहा ने संबोधित किया। इस मौके संबोधित करते हुए दर्शन सिंह जोन अध्यक्ष, जसमान सिंह वाइस प्रिंसिपल व स्टेट अवार्डी गांव डाढे कटवाल ब्लाक हाजीपुर, जतिंदर सिंह बद्दन ने कहा कि जब तक वेतन बढ़ोतरी लागू नहीं होती इसी तरह संघर्ष किया जाता रहेगा। इसी कड़ी में 9 दिसंबर को लुधियाना लाडोवाल टोल प्लाजा पर मुख्यमंत्री भगवंत मान जोकि 18वीं बार मीटिंग से मुकर गए हैं के खिलाफ रोष स्वरुप ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब द्वारा नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा। जिसमें पूरे प्रदेश से वर्कर अपने परिवार के सदस्यों सहित शामिल होंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि संघर्ष के दौरान यदि किसी वर्कर व उसके परिवार के सदस्य का जानी व माली नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर पंजाब सरकार की होगी जिसगा जवाब पंजाब की आप सरकार को देना होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

BSP pledges full support to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 14 : The Bahujan Samaj Party’s ‘Punjab Bachao Campaign’ gained fresh momentum today when BSP Punjab president Dr. Avtar Singh Karimpuri joined the ongoing strike by sanitation workers in Hoshiarpur. He endorsed...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीष तिवारी ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, पंजाब विश्वविद्यालय के पुनर्गठन पर जताई चिंता

चंडीगढ़/नई दिल्ली, 6 नवंबर — चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने गुरुवार को भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और केंद्र सरकार द्वारा पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट और सिंडिकेट के पुनर्गठन...
article-image
पंजाब

लड़की ने जमकर काटा बवाल : अगर गाड़ी में डीजल की जगह डल जाए पेट्रोल तो क्या करें

जालंधर :  राजाोली इलाके में एक पेट्रोल पंप पर हाल ही में हुई घटना सुर्खियों में है. एक महिला ने अपनी डीजल कार में कर्मचारी द्वारा गलती से पेट्रोल डाल दिए जाने पर बवाल...
Translate »
error: Content is protected !!