50 करोड़ रुपए के नोटों की गिनती : नोटों की संख्या ज्यादा होने के कारण मशीनों ने काम करना कर दिया बंद

by

नई दिल्ली : आयकर विभाग की टीम ने ओडिशा और झारखंड में बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड पर छापेमार कार्रवाई की।  इस रेड में कंपनी से जुड़े ठिकानों से भारी मात्रा में नोटों की गड्डियां बरामद की गईं। इनकम टैक्स विभाग की यह कार्रवाई ओडिशा के बोलांगीर, संबलपुर और झारखंड के रांची, लोहरदगा में की, जो अब भी जारी है। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी में बुधवार तक ही 50 करोड़ रुपए के नोटों की गिनती पूरी कर ली गई थी, लेकिन नोटों की संख्या ज्यादा होने के कारण मशीनों ने काम करना बंद कर दिया।

छापे में मिले कैश का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बुधवार सुबह तक ही आयक विभाग की टीम ने 50 करोड़ रुपए बरामद कर उनकी गिनती भी कर ली है। हालांकि, यह रेड अभी खत्म नहीं हुई है। आईटी डिपार्टमेंट के लोग अब भी बौध डिस्टिलरीज के ठिकानों पर मौजूद हैं और कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं।

इन पर आयकर विभाग की कार्रवाई : बौध डिस्टिलरीज के अलावा आयकर विभाग ने झारखंड के एक प्रसिद्ध उद्योगपति और कारोबारी रामचंद्र रूंगटा के ठिकानों पर भी छापेमारी की है। उनके रामगढ़, रांची और अन्य स्थानों पर स्थित आवास और प्रतिष्ठानों में आयकर विभाग का छापा सुबह से चल रहा है।बताया जा रहा है कि रामचंद्र रुंगटा के रामगढ़ और रांची में स्थित कई ठिकानों पर सर्वे चल रहा है। इनकम टैक्स के अधिकारियों को यहां सीआरपीएफ के जवान सुरक्षा मुहैया करा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रामगढ़ जिला के कई स्थानों पर स्थित फैक्ट्री और आवास में जांच चल रही है। वही रामगढ़ शहर के पंजाब नेशनल बैंक के निकट स्थित रामचंद्र रूंगटा के आवासीय कार्यालय में भी सुबह से अधिकारी जुटे हैं. यहां पांच गाड़ियों से अधिकारी पहुंचे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

140 नशीली गोलियों सहित महिला गिरफ्तार

गढ़शंकर  : गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला को 140 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी अनुसार एसआई सुभाष चंद्र पुलिस पार्टी सहित गशत पर थे। स्थानीय नवांशहर मार्ग पर गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अमरटेक्स फैमिली मार्ट का भव्य शुभारंभ बद्दी को मिला नया प्रीमियम पारिवारिक ख़रीदारी केंद्र

शहरवासियों में दिखा विशेष उत्साह बद्दी, 23 जनवरी (तारा) : औद्योगिक नगरी बद्दी में शुक्रवार को अमरटेक्स फैमिली मार्ट का भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अमरटेक्स इंडस्ट्रियल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री 24 को मंडी के प्रवास पर

रोहित भदसाली।  मंडी, 22 नवम्बर। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 24 नवम्बर को मंडी जिला के प्रवास पर आ रहे हैं। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार 24 नवम्बर को सुबह 11 बजे वे सुन्दरनगर के समीप महामाया...
article-image
पंजाब

बैठक के दौरान लोगों ने बताईं इलाके की समस्याएं : सरकारी दावों के उलट लोग बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित: पवन दीवान

लुधियाना, 8 अप्रैल. : जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने स्थानीय अमृत कॉलोनी, विधानसभा क्षेत्र पश्चिमी में राम कुमार के...
Translate »
error: Content is protected !!