मल्टी स्किल डेलवेपमेंट सैंटर में लगाए गए एक दिवसीय रोजगार मेले में 207 नौजवानों की नामी कंपनियों में हुई प्लेसमेंट

by

नौजवानों के लिए लाभप्रद साबित हो रहे जिले में लगाए गए रोजगार मेले: डिप्टी कमिश्नर
होशियारपुर :  डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार योजना के अंतर्गत 7वें मैगा रोजगार मेलों की कड़ी में जिले में लगाए गए रोजगार मेले नौजवानों के लिए लाभप्रद साबित हो रहे हैं। वे आज मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर होशियारपुर में लगाए गए एक दिवसीय रोजगार मेले के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) हरबीर सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस माह लगाए जा रहे रोजगार मेलों में सैंकड़ों नौजवानों की उनकी योज्यता अनुसार विभिन्न संस्थानों में प्लेसमेंट हुई है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि आज लगे इस एक दिवसीय रोजगार मेले में सैंकड़ों नौजवानों ने शिरकत की, जिनमें से 207 प्रार्थियों की कंपनियों की ओर से इंटरव्यू लेकर मौके पर ही चयन कर लिया गया। उन्होंने कहा कि एक दिन में ही इतने लोगों को रोजगार मुहैया करवाना बड़ी बात है जिसके लिए जिला रोजगार ब्यूरो की टीम के अलावा आई हुई कंपनियां बधाई की पात्र है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में ल्यूमिनस, हैवलज, एजाइल हर्बल, बिग बाजार, बजाज इलैक्ट्रानिक्स, ओकाया इंटरनेशनल आदि कंपनियों की ओर से नौजवानों की प्लेसमेंट की गई। उन्होंने कहा कि रोजगार मेलों के माध्यम से जहां नौजवानों को एक छत के नीचे रोजगार के अवसर मुहैया करवाए जा रहे हैं, वहीं नौजवानों को सरकार की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न स्व- रोजगार कार्यक्रमों के प्रति उत्साहित कर बैंकों से ऋण भी दिलवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से नौजवानों को पैरों पर खड़ा करने के लिए जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो मुख्य भूमिका निभा रहा है। इसके अंतर्गत जहां उन्हें अधिक से अधिक नौकरियों के मौके मुहैया करवाए जा रहे हैं वहीं अपना कारोबार खोलने के लिए ऋण आदि की सुविधा भी दी जा रही है ताकि बेरोजगारी को खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों में जहां कंपनियों व संस्थानों को कुशल उम्मीदवार मिल जाते हैं वहीं बेरोजगारों को एक ही स्थान पर बड़े संस्थानों से मिलने का मौका मिल जाता है।
रोजगार मेले में डिप्टी कमिश्नर व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने नौजवानों का हौंसला बढ़ाते हुए रोजगार हासिल करने आए नौजवानों से बात भी की। इस अवसर पर जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास व ट्रेनिंग अधिकारी गुरमेल सिंह, प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा के अलावा अन्य अधिकारी  भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बरसात में बुखार व जोड़ दर्द को नजरअंदाज न करें – पीने के पानी को कम से कम 10 मिनट तक उबाल कर, ठंडा होने पर, करे पीने में उपयोग : डॉ गोपाल चौहान

एएम नाथ। करसोग, 17 अगस्त :  खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग, डॉ गोपाल चौहान ने बताया कि करसोग क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बुखार और उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो...
article-image
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम ने चीन को हराकर किया कीर्तिमान स्थापित : पूर्व सांसद खन्ना 

होशियारपुर 21 नवम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने चीन को हराकर किया कीर्तिमान स्थापित किया है । खन्ना ने भारतीय हॉकी टीम की...
article-image
पंजाब

खेलों के महत्व पर जोर दिया; आयोजकों की प्रशंसा की : गांव खटकड़ कलां में अयोजित कबड्डी कप में शामिल हुए सांसद मनीष तिवारी

नवांशहर, 26 फरवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने युवाओं को नशे से दूर करने के लिए खेलों के महत्व पर जोर दिया है, जो हमारे शारीरिक व...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऑफ एमिनेंस में लेक्चरर, मास्टर कैडर और नॉन टीचिंग स्टाफ के 50 फीसदी पद खाली – धीमान

 स्कूलों या प्रतिष्ठित स्कूलों की दीवारों पर लिखने से शिक्षा में सुधार नहीं होगा : धीमान गढ़शंकर : शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों और प्रतिष्ठित स्कूलों की दीवारों पर बड़े-बड़े बोर्ड लगाने और शिक्षकों...
Translate »
error: Content is protected !!