सीपीएस ने पुरस्कृत किए गादियाड़ा के होनहार : छात्रों के लिए पथ प्रदर्शक बने अध्यापक : किशोरी लाल

by
बैजनाथ, 8 दिसंबर :- मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास, किशोरी लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गादियाड़ा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए।
उन्होंने विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा वर्ष भर में प्राप्त उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वार्षिक उत्सव संस्थान में वर्षभर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियां के लिये सम्मानित करने का अवसर होता है। इसके आयोजन से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ उनको प्रतिभा दिखाने का अवसर भी प्राप्त होता है।
सीपीएस ने अध्यापकों से छात्रों के लिये पथ प्रदर्शक की भूमिका निभाने का आह्वान किया और छात्रों की प्रतिभा की पहचान कर इन्हें ओर निखारने की दिशा में सकारात्मक शुरुआत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे ही हमारा भविष्य है और इन्हें निखारने तथा सवारने में सबसे बड़ा योगदान अध्यापकों का ही होता है।
उन्होंने इस अवसर पर छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रसंशा की और विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के अपनी ओर से 11 हजार देने की घोषणा की।
किशोरी लाल ने कहा कि प्रदेश में बच्चे बहुत प्रतिभाशाली हैं। प्रदेश सरकार ने गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के साथ साथ खेलों, योग तथा अतिरिक्त पाठ्येतर गतिविधियाँ को भी पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके।
इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश प्रसाद ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान भावना चौधरी, उपप्रधान अनिल अवस्थी, युथ कांग्रेस अध्यक्ष रविंदर राव, बलवीर सिंह, संजीव, सोनू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, अध्यापक, छात्र, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल-सिसोदिया बरी : अब क्या करेगी BJP?… सुधांशु त्रिवेदी ने बताया प्लान

नई दिल्ली : दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर तब हुआ जब राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया  समेत 23 आरोपियों को बरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करना है मतदान हमें तो करना है मतदान : डॉ. जगदीश नेगी

सोलन : ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सोलन में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश नेगी उप...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हवलदार जतिन्द्र सिंह के परिजनों को बीमा राशि का एक करोड़ रुपए का चैक प्रदान

एएम नाथ।  सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा तथा पंजाब नेशनल बैंक सोलन के मण्डल प्रमुख दया नन्द कर्दम ने आज भारतीय सेना की जम्मू एण्ड कश्मीर राईफल्स के हवलदार स्वर्गीय जतिन्द्र सिंह के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरमैन अभिषेक राणा का पद से इस्तीफा : प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला से उन्होंने भेंट कर कॉपी दी त्यागपत्र संबंधित

एएम नाथ।   शिमला :   हिमाचल कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन अभिषेक राणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राणा ने लिखित इस्तीफा पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला को सौंपा है।...
Translate »
error: Content is protected !!