सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती हेतू साक्षात्कार शिविर 15 को अम्ब और 16 को बंगाणा में

by
ऊना, 12 दिसम्बर – एसआईएस इंडिया लिमिटेड रीजनल ट्रैनिंग एकादमी बिलासपुर (झबोला) द्वारा सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के विभिन्न पद भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए भर्ती अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि बेरोजगारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध करने के लिए 15 दिसम्बर को ब्लॉक समिति कार्यालय अम्ब ओर 16 दिसम्बर को ब्लॉक समिति कार्यालय बंगाणा में साक्षात्कार शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है। सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है।
राणवीर सिंह ने बताया कि सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 168 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 21 से 37 के बीच, वजन 56 किलोग्राम से ज्यादा और 90 किलोग्राम से कम तथा शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल पास होना अनिवार्य है। उन्होंने इच्छुक बेरोजगार युवाओं को निर्धारित की गई तिथि को शिविर में भाग लेने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि चयनित अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए रीजनल ट्रेनिंग सेंटर झबोला बिलासपुर भेजा जायेगा। इसके उपरान्त उन्हें तैनाती स्थलों पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती दिया जायेगा। अधिक् जानकारी के लिये 85580-62252 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जेएनवी में छठी कक्षा हेतू फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि 10 अगस्त

ऊना, 20 जून – जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला में कक्षा छठी की 80 सीटों के लिए परीक्षा 20 जनवरी, 2024 को जिला के विभिन्न खंडों में आयोजित होगी। यह जानकारी देते हुए जेएनवी के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

6 लाख रुपए की लागत से गांव बड़ला में बने आधुनिक जिम का उद्घाटन

सरकार नौजवानों के स्वास्थ्य और खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है:–डॉ. ईशांक कुमार होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. ईशांक कुमार ने गांव बडला में नव-निर्मित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

100 और स्कूल होंगे बंद, वजह जानकर चौंक जाएंगे : हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में 100 और स्कूल बंद होंगे. राज्य में 100 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में एक भी छात्र नहीं हैं और सरकार इसे बंद करने जा रही है. चालू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य में डिजिटल गवर्नेंस अभियान ने हासिल की रिकॉर्ड उपलब्धि : एक वर्ष में 22.78 लाख सेवाएं प्रदान की गई

एएम नाथ। शिमला : वर्तमान प्रदेश सरकार के सार्वजनिक सेवाओं के डिजिटलीकरण अभियान को अभूतपूर्व सफलता हासिल हो रही है। सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश में लोग अब घर बैठे ही सरकारी सुविधाओं...
Translate »
error: Content is protected !!