पूर्व विधायक गोल्डी व मौजूदा विधायक रोड़ी की मीटिगों में पहुंचे आठ आठ पार्षद, नगर कौंसिल गढ़शंकर का कैप्टन कौन बनेगा अभी तक असंमजस की स्थिति

by

नगर कौसिल गढ़शंकर मेें 13 पार्षद के मत तो एक विधायक का है, चुनाव के लिए पड़ेगे 14 मत
गढ़शंकर। नगर कौंसिल गढ़शंक के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए वीरवार को चुनाव होने वाला है तो देर शाम तक विधायक जय कुष्ण रोड़ी व पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी दुारा पार्षदों से मीटिंगों का दौर चल रहा है और दोनों मीटिंगों में तीन से चार पार्षद ऐसे है जो दोनों की मीटिगों में शामिल हो रहे है। लिहाजा अभी तक कौन वनेगा गढ़शंकर का कैप्टन कौन बनेगा इस पर असमंजस बरकरार है। शतरंज के पत्ते छेहवीं बार पार्षद चुने गए सोम नाथ बंगड़ के हाथ में है। असीधे तौर पर कहे तो सोम नाथ बंगड़ ही तय करेगें कि गढ़शंकर का कैप्टन होगा
पूर्व विधायक गोल्डी दुारा अपने निवास पर कल बुलाई मीटिंग में आठ पार्षद शामिल हुए और त्रिभंक दत्त ऐरी को अपनी और से नगर कौंसिल के अध्यक्ष के लिए नाम तय कर लिया है। उधर आज विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने चुनाव के लिए रणनीती तय करने के लिए अपने गृह पर बुलाई मीटिंग में नौ पार्षद पहुंच गए। लेकिन वह अपना अध्यक्ष पद के लिए नाम तय नहीं कर पाए। जिससे उनकी स्थिति कमजोर दिखाई दे रही है। जिसमें पूर्व विधायक गोल्डी दुारा बुलाई मीटिंग में गए पार्षदों में से तीन पार्षद जय कृष्ण सिंह रोड़ी की मीटिंग में पहुंच गए। जिसके बाद अव असमंजस की स्थिति बनती जा रही है।
अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए पड़ेगे 14 मत : नगर कौसिंल के लिए चुने गए तेरह पार्षदों के ईलावा एक मत विधायक का है। इस तरह 14 मत बनते है। पूर्व विधायक गोल्डी दुारा बुलाई मीटिंग में तो विधायक जय कृष्ण रोड़ी द़ुारा बुलाई मीटिंग में भी आठ पार्षद पहुंच गए। अध्यक्ष बनने के लिए आठ मतों की जरूरत है तो अव कौन किस के पक्ष में जाएगे यह तो चुनाव में ही पता चलेगा।
समय को इंतजार करें : छेहवीं बार चुने गए पार्षद सोम नाथ बंगड़ ने कहा शहर के विकास कौन कर सकता है। उसे ही बनाया जाएगा नगर कौंसिल गढ़शंकर का अध्यक्ष। कौन बनेगा इसके लिए सुवह का इंतजार करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरु गोबिंद सिंह जी को जोड़े में दिखाने पर मंत्री तरुणप्रीत सोंद से खफा अकाल तख्त साहिब : जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद और विभाग के निदेशक से एक सप्ताह के भीतर स्पष्ट स्पष्टीकरण मांगा

अमृतसर। श्री आनंदपुर साहिब स्थित भाई जीवन सिंह (भाई जैता जी) स्मारक में लगी तस्वीर पर धार्मिक पटल पर विवाद खड़ा हो गया है। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करोड़ो लूटे 13 फार्मा कंपनियों से और लिए महंगे गिफ्ट : किस ड्रग कंट्रोलर ने कर दिया बड़ा खेल..जानिए कौन !!

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुरक्षा व विनियमन विभाग के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन का भ्रष्टाचार जाल आखिरकार ईडी  की गिरफ्त में आ गया है। ईडी सरीन को आय...
पंजाब

61वे ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का 6वे दिन….कालेज वर्ग में खालसा कालेज माहिलपुर ने एसएन कालेज बंगा को 2-0 से हराया

कालेज वर्ग में खालसा कालेज माहिलपुर ने एसएन कालेज बंगा को 2-0 से तथा क्लब वर्ग में नामधारी एफसी ने वाइएफसी माहिलपुर को 1-0 से हराया। पंजाब पुलिस व हैदराबाद आर्टेलरी कोई गोल नही...
Translate »
error: Content is protected !!