सरकारी कर्मचारियों को नए साल का तोहफा, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महंगाई भत्ते में की 4 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा

by

चंडीगढ़  : पंजाब सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को नए साल का तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 दिसंबर से 4 फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) को मंजूरी दे दी है, जिससे महंगाई भत्ता 34 से बढ़कर 38 फीसदी हो गया है। इस संबंध में निर्णय आज यहां पंजाब भवन में कर्मचारियों के साथ मुख्यमंत्री द्वारा की गई बैठक के दौरान लिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी राज्य प्रशासन का अहम हिस्सा हैं और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। भगवंत मान ने कहा कि इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और कर्मचारियों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

एक अन्य मुद्दे पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले को आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार के वित्त सचिव के साथ बैठक की जायेगी। भगवंत सिंह मान ने वरिष्ठता के आधार पर विभिन्न विभागों में पदोन्नति सुनिश्चित करने के लिए स्टेनो टाइपिस्टों के लिए एक समयमान तैयार करने का भी निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी विभागों की मंत्रालयिक सेवाओं में रिक्त पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरने की प्रक्रिया दो महीने के भीतर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एसीपी योजना की बहाली समेत कर्मचारियों की कई लंबित मांगों के समाधान के लिए एक कमेटी के गठन की भी घोषणा की। भगवंत सिंह मान ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनके कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस संबंध में ठोस प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘रंगाला पंजाब’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंजाब को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए राज्य सरकार के कर्मचारी भी प्रेरक के रूप में काम करेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के समग्र विकास और लोगों की भलाई के लिए समर्पित है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव पिपलीवाल में श्रीमद भागवत महापुराण कथा के सबंध में भव्य शोभा व कलश यात्रा आयोजित : भक्तजनों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के लगाए जा रहे जयघोषों ने पूरा इलाका कर दिया भक्तिमई

गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में श्रीमद भागवत महापुराण कथा के कल होने वाले शुभारंभ से पहले आज भव्य शोभा व कलश यात्रा आयोजिय की गई।  जिसमें शामिल हजारों की संख्या में पहुंची महिलाओं, बच्चों सहित...
article-image
पंजाब

किंग एडवर्ड पब्लिक स्कूल टूटोमाजरा (माहिलपुर) ने सीबीएसई क्लस्टर इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में प्रथम रनर-अप स्थान प्राप्त किया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : किंग एडवर्ड पब्लिक स्कूल, टूटोमाजरा की अंडर-14 फुटबॉल टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए सीबीएसई क्लस्टर-18 फुटबॉल टूर्नामेंट में प्रथम रनर-अप ट्रॉफी अपने नाम की। यह टूर्नामेंट ओ.पी.एस. मॉडर्न...
article-image
पंजाब

मेयर सौरभ जोशी ने श्रद्धालुओं के साथ की प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 10 जून। चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने आज सेक्टर-24 सी स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि शक्ति पीठ में आयोजित एक विशेष प्रार्थना सभा में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ सहभागिता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीषा की मौत हुई कैसे?….मेडिकल रिपोर्ट में हो गया खुलासा…

भिवानी : हरियाणा के भिवानी में हुए शिक्षिका मनीषा हत्याकांड में सोमवार देर शाम को सुनारिया लैब से मेडिकल जांच रिपोर्ट भिवानी पुलिस को मिल गई है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने...
Translate »
error: Content is protected !!