देश के लिए दान” अभियान में हिमाचल प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने भी दिया योगदान 

by
एएम नाथ। चम्बा :    आगामी लोकसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस ने “देश के लिए दान” नामक एक ऑनलाइन अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है जिसका आरम्भ 18 दिसंबर को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किया है। इस अभियान को देखते हुए हिमाचल प्रदेश की पूर्व में रही शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने  “देश के लिए दान” हेतु 13,800 रुपये का दान किया है वहीँ उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा व देशवासियों के हित हेतु ‘डोनेट फ़ॉर देश’ के तहत अनुदान देकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की अपील की।
यहाँ जानिये क्या होती है क्राउडफंडिंग : 
क्राउडफंडिंग किसी विशिष्ट परियोजना, व्यावसायिक उद्यम या सामाजिक सेवा के लिए आम लोगों से छोटी रकम जुटाने की प्रक्रिया है। इसमें वेब आधारित प्लेटफॉर्म, ऐप या सोशल नेटवर्किंग का इस्तेमाल किया जाता है। इनके माध्यम से धन जुटाने वाला व्यक्ति या संस्था निवेशकों या दानादाताओं को धन जुटाने की वजह बताता है, साथ ही आम जनता को उस अभियान में सहयोग करने के लिए प्रेरित करता  है। इसके तहत इसकी  पूरी जानकारी भी दी जाती है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वेबसाइट पर क्राउडफंडिंग का पूरा विवरण भी उपलब्ध है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के भारतीय इस अभियान के लिए 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये या इससे 10 गुने की राशि दान दे सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता के फैसले पर सरकार क्यों है खामोश : जयराम ठाकुर

देश भर में राज्य सरकारें राज्य सरकारें कर रही हैं सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता के फैसले पर सरकार रखे अपना पक्ष एएम नाथ। शिमला : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीएसएलएम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी में नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चंडी मेहलोग, 24 जून (तारा) : वीएसएलएम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्येश्य से एंटी ड्रग जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चोरी-छिपे जिला में प्रवेश करने वालों व क्वारंटीन नियम न मानने वालों पर दर्ज होगा केसः डीसी

दूसरे राज्यों से बस में जिला ऊना आने के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्यः डीसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए वर व वधू पक्ष से अधिकतम 50 व्यक्तियों को ही अनुमति ऊना  –...
हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 11 अप्रैल को : विक्रम सचदेवा

जिले में 14 केंद्रों पर होगी नवोदय परीक्षा, 3114 छात्र देंगे परीक्षा एएम नाथ। चंबा : नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा VI, का आयोजन 11 अप्रैल को किया...
Translate »
error: Content is protected !!