कायाकल्प अवार्ड में ऊना का वर्चस्व बरकरार, कायाकल्प अवार्ड की श्रेणी में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में जिला ऊना ने फिर से श्रेष्ठ प्रदर्शन

by

ऊना : स्वास्थ्य एवम् परिवार कल्याण विभाग में प्रदेश के कायाकल्प अवार्ड की श्रेणी में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में जिला ऊना ने फिर से श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इस बारे जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ रमन कुमार शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कायाकल्प के अवार्ड श्रेणी-2 में सिविल अस्पताल अम्ब तथा बंगाणा ने सराहनीय पुरुस्कार प्राप्त किया तथा एक-एक लाख रूपये की पुरस्कार राशि प्राप्त की है। इसके आलावा तीसरी श्रेणी में ऊना के 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र- पालकवाह ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए 2 लाख रूपये का इनाम जीता जबकि जिला ऊना के अन्य 15 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चुरुडू, पंजावर, अम्लेहड़, सोहारी टकोली, अकरोट, लठियानी, बढेडा, काँगड, धर्मशाला महंता, रायपुर मैदान, बढेडा राजपूतां, चकसराए, देहलां, मरवाड़ी, बाथड़ी तथा मुबारिकपुर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को 50-50 हजार रूपये का इनाम प्राप्त हुआ। इसी के साथ ही हेल्थ एंड वेल्ल्नेस सेंटर मुबारिकपुर ने भी सराहनीय पुरस्कार प्राप्त करते हुए 25,000 रूपये का इनाम प्राप्त किया है।
सीएमओं ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कायाकल्प कार्यक्रम चल रहा है जिसमें प्रत्येक सरकारी संस्थान का मूल्यांकन होता है। इसके तहत मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को जांचा जाता है। उन्होंने बताया कि मार्च 2021 में राष्ट्रीय मूल्यांकन टीम द्वारा जिला के इन स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण और मूल्यांकन किया गया जिनमें इन्फेक्शन कण्ट्रोल, ओपीडी, आईपीडी स्वास्थ्य सेवाएं, आपातकालीन सेवाएं, बायो-मेडिकल बेस्ट इत्यादि में बेहतर आँका गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ रमन कुमार शर्मा ने बताया कि इस अवार्ड में मिलने वाली राशि को मरीजों तथा स्टाफ को मिलने वाली सुविधाओं पर खर्च किया जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केंद्र का बजट देश मोदी के विकसित भारत मिशन की तरफ एक और कदम : खन्ना

खन्ना ने सुनी जनसमस्याएं, केंद्र के बजट को बताया देशवासियों के लिए लाभकारी होशियारपुर 5 फरवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि केंद्र का बजट 2025 -26 प्रधानमन्त्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डीसी-एसपी ने की छापेमारी : ऊना में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी

रोहित जसवाल।  ऊना, 15 मार्च – जिला प्रशासन ऊना अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त ऊना जतिन लाल व पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी में स्वास्थ्य जांच शिविर और नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन

एएम नाथ।  पधर 30 मई :  स्वास्थ्य खंड पधर के सौजन्य से आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी में ‘अपना विद्यालय’ मेरा स्कूल मेरा गर्व कार्यक्रम के साथ ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में लगेगा मोबाइल पासपोर्ट कैंप : अमित मेहरा

22 से 24 अप्रैल तक परिधि गृह परिसर में मिलेगा लाभ कहा, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां, नागरिकों को मिलेगी सुविधा एएम नाथ। चंबा :  जिला मुख्यालय चंबा के परिधि गृह परिसर में 22...
Translate »
error: Content is protected !!