12 नशे के इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

by
गढ़शंकर, 20 दिसंबर  : गढ़शंकर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 12 नशे के इंजेक्शन बरामद किए हैं। इस संबंध में एसएचओ गढ़शंकर जैपाल ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध जारी अभियान को उस वक्त सफलता मिली जब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ बिस्त दोआब नहर पुल नवांशहर रोड पर थे तो उन्होंने नहर पुल के साथ जा रही व्यक्ति पर संदेह होने पर रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम लाडी पुत्र सतपाल निवासी मोहनोवाल थाना गढ़शंकर बताया। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 12 नशे के इंजेक्शन बगैर लेबल के बरामद हुए। एसएचओ जैपाल ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध 22-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह नशा किस्से खरीद करता है और आगे किन लोगों को बिक्री करता था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस एक बार फिर गलत ट्रैक पर : फंसते नजर आ रहे राहुल गांधी

नई दिल्ली : राजनीति के मैदान में राहुल गांधी को लगातार गलतियां करने वाले नेता के तौर पर जाना जाता है। कई बार तो राहुल गांधी जीता हुआ चुनाव भी हार जाते हैं। आरोप...
article-image
पंजाब

अब फोन में प्री-इंस्टॉल नहीं होगा संचार साथी ऐप : अनिवार्यता खत्म

नई दिल्ली  : केंद्र सरकार ने मोबाइल फोन में ‘संचार साथी’ ऐप को अनिवार्य रूप से पहले से इंस्टॉल रखने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। निजता को लेकर विपक्ष और आम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित

एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर), 07 अप्रैल : राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं-2026 के अंतर्गत आज तीसरे दिन वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिनमें म्यूजिकल चेयर रेस और पंजा लड़ाना...
article-image
पंजाब

गांव मजारी में ठंडे मीठे जल की लगाई छबील

गढ़शंकर । गांव मजारी श्री राम जन सेवा क्लब के संस्थापक डॉ महिंदर अंगार और नौजवान सभा मजारी कोकोवाल के सदस्य दुआरा ठंडे मीठे जल की छबील लगाई। जिसमें सैकड़ो लोगो दुआरा ठंडे मीठे...
Translate »
error: Content is protected !!