मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान : ‘वो दिन’ योजना के तहत सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ा में विद्यार्थियों को दी जानकारी

by
नादौन 21 दिसंबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी नादौन ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ा में ‘वो दिन’ योजना के तहत ‘मासिक धर्म प्रबंधन एवं व्यक्तिगत स्वच्छता’ विषय पर एक जागरुकता शिविर आयोजित किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को ‘वो दिन’ योजना की जानकारी देते बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग ने बताया कि किशोरियों तथा महिलाओं में मासिक धर्म एक प्राकृतिक एवं स्वभाविक प्रकिया है जिससे वे भविष्य में एक सशक्त एवं स्वस्थ मातृत्व प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म के दौरान किशोरियों और महिलाओं को व्यक्तिगत सफाई में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
शिविर के दौरान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश भाटिया ने विद्यार्थियों को अनीमिया के लक्षणों, कारणों एवं उपचार तथा पोषण के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। हेल्थ काउंसलर इंदिरा चौहान ने भी छात्राओं को मासिक धर्म प्रबंधन व स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया। उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान कुछ सावधानियां बरतने तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह भी दी। इस मौके पर सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया गया तथा उनकी कई शंकाओं का समाधान किया।
कार्यक्रम के दौरान चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
इससे पहले प्रधानाचार्य ने सभी अधिकारियों और वक्ताओं का स्वागत किया तथा शिविर के आयोजन के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी का आभार व्यक्त किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूपी पुलिस की परीक्षा देने, पत्‍नी ने आधी रात बुलाया प्रेमी,रंगरेलियां मनाते दबोचा

एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए है. दरअसल ये मामला यूपी के महाराजगंज का है जो अब चर्चाओं में आ गया है. यहां एक युवक सिपाही भर्ती...
हिमाचल प्रदेश

सीबीएसई स्क्रीनिंग टेस्ट पर अध्यापकों को राजकीय कार्य पर मिलेगा यात्रा भत्ता व दैनिक भत्ते का लाभ

एएम नाथ। चंबा, 20 मार्च : उपनिदेशक स्कूल शिक्षा सकेंडरी विकास महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि सीबीएसई सब-कैडर हेतु आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट, दिनांक 22 मार्च, 2026 में सम्मिलित होने वाले सभी अध्यापकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायकों का अपमान और मित्रों मित्रों का सम्मान है सुक्खू सरकार की पॉलिसी : अपनी नाकामी का दोष किसी और पर ना दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

अंतरात्मा की आवाज़ पर और मोदी के नेतृत्व में काम करने के लिए भाजपा में आए चैतन्य एएम नाथ। ऊना/गगरेट :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के राजनैतिक हालात के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिंहाणा पंचायत में किसान गोष्ठी आयोजित

ऊना 6 फरवरी: बंगाणा विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिंहाणा में आत्मा परियोजना के तहत किसान गोष्ठी का आयोजित किया गया जिसमें 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर परियोजना...
Translate »
error: Content is protected !!