सामुदायिक नेतृत्व के लिए आगे आएं महिलाएं : भलेठ में जिला स्तरीय जागरुकता शिविर में डीपीओ ने किया आह्वान

by
सुजानपुर 21 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘सशक्त महिला’ योजना के तहत वीरवार को भलेठ में जिला स्तरीय जागरुकता शिविर एवं जनसंवाद आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि सशक्त महिला योजना का उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण सुनिश्चित करना तथा उन्हें सामुदायिक एवं सामूहिक नेतृत्व के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने कहा कि आज का दिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के उन्मूलन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के कल्याण एवं उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ सरकार ने इनके अधिकारों की रक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण अधिनियम बनाए हैं तथा इनमें कई विशेष प्रावधान किए हैं।
इस अवसर पर सीडीपीओ कुलदीप चौहान ने महिला हितैषी एवं विकासात्मक योजनाओं की जानकारी दी तथा इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश में दुनिया का सर्वाधिक युवा और प्रतिभावान मानव संसाधन उपलब्ध है। इसके भरपूर उपयोग के लिए स्थानीय स्तर पर ऐसे सामुदायिक नेतृत्व की आवश्यकता है जो लैंगिक भेदभाव और पूर्वाग्रह के बगैर कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों को आर्थिक शक्ति के केंद्रों के रूप में विकसित कर सके। इसमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। सीडीपीओ ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की अगुवाई में समस्त विभागों के संयुक्त जनसंवाद का मुख्य उद्देश्य भी यही है।
इस अवसर पर बीडीओ राजेश्वर भाटिया ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी तथा महिलाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
सुजानपुर के थाना प्रभारी ललित महंत ने भी महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय कुछ आवश्यक सावधानियां बरतनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं को फेसबुक जैसे सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को पब्लिक न करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की सेटिंग्स ऐसे रखी जानी चाहिए जिससे व्यक्तिगत तस्वीरों तक परिजनों एवं दोस्तों के अतिरिक्त किसी अन्य की पहुंच न हो। उन्होंने महिलाओं को साइबर ठगी से बचने के भी उपाय सुझाए।
आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के समन्वयक राजेश कुमार ने महिलाओं को बीते कल अथवा भविष्य की चिंता किए बिना वर्तमान में जीने की कला के टिप्स दिए। डॉ. रुपाली ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के साथ-साथ पोषण, अनीमिया एवं माहवारी प्रबंधन पर महिलाओं को जागृत किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की असिस्टेंट डिफेंस काउंसलर सुनीता कुमारी ने महिलाओं के नागरिक, संवैधानिक, राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक अधिकारों पर जानकारी दी। उन्होंने निशुल्क कानूनी सहायता और विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के संबंध में भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की। आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर मनीष कुमार ने महिला उद्यमिता, सूक्ष्म ऋण, मुद्रा योजना तथा वित्तीय प्रबंधन के बारे में बताया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ने बढ़ाया 1 साल का कार्यकाल : डॉक्टर देवेंद्र की M.O के पद पर हुई तैनाती

एएम नाथ। चम्बा  :  मेडिकल कॉलेज चंबा में कार्यरत डॉक्टर देवेंद्र कुमार का हिमाचल सरकार ने रिटायरमेंट के बाद 1 साल के कार्यकाल को बढ़ाया है। मेडिकल कॉलेज चंबा में डॉक्टर देवेंद्र मेडिकल ऑफिसर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिख गुरुओं के बारे में आतिशी की टिप्पणी से जुड़ा वीडियो मूल था, कोई छेड़छाड़ नहीं हुई : दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि सिख गुरुओं के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष आतिशी की कथित अपमानजनक टिप्पणी से संबंधित वीडियो की सत्यता...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कैबिनेट बैठक में मिली 1550 पदों को भरने की मंजूरी…किसानों के लिए MSP पर बड़ा फैसला

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 60 रुपये से बढ़ाकर...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

चंबा में अंडर-19 छात्रों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आरंभ : शिक्षा के साथ खेलों का भी विधार्थी जीवन में विशेष महत्व  : डीसी मुकेश रेपसवाल 

उपायुक्त चंबा ने किया  खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एएम नाथ। चम्बा  : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी विद्यार्थी जीवन में विशेष महत्व है इसलिए विधार्थी  शिक्षा के...
Translate »
error: Content is protected !!