हाईकोर्ट ने जांच के लिए बनाई एसआईटी, डीजीपी प्रबोध कुमार करेंगे अध्यक्षता, एआईजी डॉ. एस राहुल और नीलांबरी जगदाले को भी शामिल किया

by

चंडीगढ़ : गैगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के हिरासत में इंटरव्यू मामले की जांच के लिए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने एसआईटी बना दी है। पंजाब सरकार ने इसके लिए अफसरों की लिस्ट कोर्ट को सौंपी थी। एसआईटी में डीजीपी ह्यूमन राइट्स प्रबोध कुमार के अलावा एआईजी डॉ. एस राहुल और नीलांबरी जगदाले को शामिल किया गया है।

                  हाईकोर्ट ने पंजाब के डीजीपी को आदेश दिए हैं कि वे तत्काल इस मामले में एफआईआर दर्ज करें ताकि नई एसआईटी इस मामले की जांच शुरू कर दे। कोर्ट ने कहा कि अभिवक्ति की स्वतंत्रता चाहे मौलिक अधिकार है, लेकिन इससे सामाजिक व्यवस्था का हनन नहीं होना चाहिए। संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत निष्पक्ष प्रेस और सूचना के जरिए जागरूक किया जाना लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी है लेकिन यह स्वतंत्रता अंतिम नही है।

इस मामले में हाईकोर्ट को सहयोग दे रही एडवोकेट तनु बेदी ने कहा कि इस इंटरव्यू को देख कर कई युवा इस तरह की पोस्ट कर रहे हैं, एक तरह से लॉरेंस बिश्नोई को महिमामंडित किया जा रहा है।इंटरव्यू में लॉरेंस इन हत्याओं को सही बता रहा है। इंटरव्यू ने जेल सिस्टम की पोल खोली है।

हाईकोर्ट ने कहा कि पंजाब बॉर्डर स्टेट है, यहां की कानून व्यवस्था का राष्ट्रीय सुरक्षा पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इस इंटरव्यू को साइट से हटाया जाए। साथ ही हाईकोर्ट ने कहा कि अगर जेलों में बॉडी स्कैनर्स सही तरीके से काम करें और जेल की दीवारों को ऊंचा कर दिया जाए तो इससे भी काफी फर्क पड़ सकता है। जेलों में जैमर पूरी तरह से नहीं लगाने पर हाई कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई और कहा कि कब तक आप अपनी जिम्मेदारी से भागेंगे।

सीसीटीवी फुटेज में ऑडियो रिकॉर्डिंग तक नहीं होने पर भी कोर्ट ने सवाल उठाए। हाईकोर्ट को बताया गया कि सीसीटीवी कैमरे 11 करोड़ की लागत से आएंगे। इस पर हाईकोर्ट ने तत्काल बॉडी स्कैनर, सीसीटीवी और जैमर लगाए जाने के आदेश दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय

लड़की को 500 मीटर तक घसीटता ले गया : ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे में शुक्रवार को ऑटो ड्राइवर ने एक कॉलेज स्टूडेंट के साथ छेड़छाड़ की। जबरन ऑटो में बैठाने की कोशिश की। लड़की ने विरोध किया तो चलते ऑटो में 500...
article-image
पंजाब

पैंशनर्स साथियों की मांगों संबंधी गंभीर विचार विमर्श किया

गढ़शंकर ; पंजाब पैंशनर्स वैल्फेयर एसोसिएशन तहसील नंगल की जरुरी बैठक तहसील अध्यक्ष प्यारा सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बड़ी संख्या में पैंशनर्स शामिल हुए। बैठक में फैसले की जानकारी देते हुए संगठन...
article-image
पंजाब

ध्रुव चौहान का कृषि उप विषय जिला वैज्ञानिक प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान

गढ़शंकर, 3 फरवरी :आज राजकीय उच्च विद्यालय पंडोरी बीत में मुख्य अध्यापक दिलदार सिंह की अध्यक्षता में एवं गाइड अध्यापक अनुपम कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आरएए के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शाहीद भगत सिंह ने नानके गांव मोरांबाली का मामला : भाजपा नेता निमिषा मेहता व लोगों ने नाराजगी जताई ,शहीद भगत सिंह की माता के नाम पर बने अस्पताल की जगह आम आदमी क्लिनिक लिखने पर

गढ़शंकर – आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा आजादी की लड़ाई में बलिदान करने वाले शहीदों के नाम पर बने सरकारी अस्पतालों के नाम मुहल्ला क्लिनिक व आम आदमी क्लीनिक रखने के विरोध में स्वर...
Translate »
error: Content is protected !!