नवजोत सिद्धू ने सोशल मीडिया पर प्रताप सिंह बाजवा के कमेंट का दिया करारा जवाब

by

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की जुबानी जंग दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। इसके तहत आज नवजोत सिद्धू ने सोशल मीडिया पर प्रताप सिंह बाजवा के कमेंट का करारा जवाब देते हुए कहा कि आप भारत की गठबंधन की राजनीति को खारिज कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पंजाब कांग्रेस हाईकमान के इस गठबंधन के राजनीतिक फैसलों को लागू नहीं करेगी, तो क्या यह कोई अलग अखाड़ा नहीं है।

सिद्धू ने कहा कि वह हाईकमान के साथ खड़े रहेंगे और पंजाब के लिए लड़ेंगे, तो यह अलग अखाड़ा कैसे बन गया?
पार्टी की सीटों के बारे में नवजोत सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस विधायकों को 78 से घटाकर 18 करने की जिम्मेदारी आप पर है, न कि नवजोत सिद्धू पर। उल्लेखनीय है कि नवजोत सिद्धू ने हाल ही में बठिंडा जिले के गांव मेहराज में एक रैली के दौरान कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्रियों पर निशाना साधा था, जिसे लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने टिप्पणी की थी। उन्होंने नवजोत सिद्धू से कहा कि जब वह कांग्रेस अध्यक्ष थे तो पार्टी 78 सीटों से घटकर 18 सीटों पर आ गयी थी। बाजवा ने सिद्धू को कहा कि वे अपना अलग अखाड़ा न बनाएं बल्कि पंजाब कांग्रेस पार्टी के मंच पर आएं और अपनी बात कहें। बहरहाल, आने वाले दिनों में यह सब्दी जंग ओर तेज होने वाली है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

सिख,मुस्लिम,दलित, ईसाई सांझा फ्रंट की तरफ से ई रिक्शा यूनियन के सहयोग से शहर में किया गया रोष मार्च 

होशियारपुर : संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से दिल्ली के बॉर्डर पर संघर्ष के 4 महीने पूरे होने पर भारत बंद की दी गई काल को सफल बनाने के लिए सिख,मुस्लिम,दलित, ईसाई सांझा फ्रंट...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी विधायक के करीबी की हत्या – पांच गोलियां लगी और उनकी मौके पर ही मौत : नफे सिंह राठी की तरह ही घेरकर बरसाईं गोलियां

तरनतारन :  आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और विधायक के करीबी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी चोला की बदमाशों ने गोलियां मार हत्या कर दी। गोइंदवाल साहिब रोड पर रेलवे फाटक पर यह वारदात हुई।...
article-image
पंजाब

IPS अधिकारी मनिंदर सिंह का निलंबन तत्काल प्रभाव से किया रद्द

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने आईपीएस अधिकारी मनिंदर सिंह का निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इससे पहले उन्हें पंजाब पुलिस महानिदेशक की सिफारिश पर 15 नवंबर 2025 को निलंबित किया गया था।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब-हिमाचल में तनातनी के बीच SGPC एसजीपीसी अध्यक्ष धामी ने हिमाचल प्रदेश में सिख विरोधी गतिविधियों की निंदा की

पंजाब और हिमाचल प्रदेश में चल रहे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिमाचल में पंजाबी युवाओं का विरोध और पंजाब में हिमाचल की बसों पर भिंडरावाले की तस्वीरें चस्पा करने और...
Translate »
error: Content is protected !!