225 नशे की गोलियों के साथ एक गिरफ्तार : एसआई रमनदीप कौर अगुआई में पुलिस पार्टी ने की बड़ी कार्रवाई

by
गढ़शंकर, 22 दिसंबर  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने बाइक सवार से 225 नशे की गोलियां बरामद कर उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। एसएचओ गढ़शंकर जैपाल ने प्रेसनोट जारी कर बताया गया की एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाये अभियान को उस वक्त सफलता प्राप्त हुई जब एसआई रमनदीप कौर पुलिस पार्टी के साथ नहर पुलिस रावलपिंडी पर चैकिंग कर रही थी तो उन्होंने स्पलेंडर बाइक नंबर पीबी 10 ई जेड 1283 सवार युवक को रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम लवप्रीत सिंह उर्फ घँटी पुत्र करनैल सिंह निवासी नंगलां थाना गढ़शंकर बताया। उन्होंने कहा कि उक्त की तलाशी लेने पर उसके पास से 225 नशे की गोलियां बरामद की गई। इंस्पेक्टर जैपाल ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट 22-61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी का अदालत से रिमांड हासिल कर पूछताछ की जाएगी कि वह नशे की गोलियां किस्से खरीद करता है और आगे किन लोगों को बिक्री करता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जन संकल्प सम्मेलन के लिए जाने वाले वाहनों की सूचना दें अधिकारी

एएम नाथ। हमीरपुर 04 दिसंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने वीरवार को यहां हमीर भवन में आयोजित एक बैठक के दौरान प्रदेश सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने पर 11 दिसंबर को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत ने उनकी बेटी को उकसाया होगा, इसीलिए BJP सांसद पर हाथ उठाया : कुलविंदर कौर की मां वीर कौर ने कहा

सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF जवान कुलविंदर कौर की मां का बयान आया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कंगना रनौत ने उनकी बेटी को उकसाया होगा, इसीलिए उसने BJP सांसद...
पंजाब

लूटपाट के छह आरोपी गढ़शंकर पुलिस ने किए गिरफ्तार

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने छह आरोपियों को लूटपाट की वारदातें करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया कि 8 जुलाई को एसएचओ करनैल सिंह को सूचना...
Translate »
error: Content is protected !!