खालसा कॉलेज द्वारा शहीदी पखवाड़े को समर्पित विशेष गुरमति मार्च का किया आयोजन : स्टाफ व विद्यार्थी केसरिया और नीली पगड़ी और दुपट्टे पहन कर मार्च में हुए शामिल

by

गढ़शंकर :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत चल रहे शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों और छात्रों द्वारा माता गुजर कौर और साहिबजादे की शहादत को समर्पित धार्मिक कार्यक्रमों के तहत  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शहीदी पखवाड़े को समर्पित एक समारोह और एक विशेष गुरमति मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें श्री तेग बहादुर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के स्टाफ और छात्रों ने भाग लिया। कॉलेज के गुरुद्वारा साहिब में विद्यार्थियों व स्टाफ ने श्री जपुजी साहिब व श्री चौपाई साहिब के पाठ के बाद प्रो. रायदीप सिंह, छात्रा जसलीन कौर ने शब्द गायन किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय सिख उपदेशक ज्ञानी बलवीर सिंह चंगियारा एवं जे.पी. सिंह सर्कल प्रभारी सिख मिशनरी कॉलेज, लुधियाना ने माता गुजर कौर और साहिबजादों  की लासानी शहादत का इतिहास  में संगत के साथ सांझा  करते हुए शहीदी इतिहास से प्रेरणा लेते हुए युवाओं को केस कत्ल किए बिना पगड़ी पहनने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज के कार्यकारी प्रिन्सिपल  प्रो. लखविंदरजीत कौर ने बोलते हुए माता गुजर कौर और साहिबजादे की शहादत का इतिहास साझा करते हुए  विद्यार्थियों को शहादत के इतिहास से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।
जयकारिया की ध्वनि के बीच कॉलेज से शुरू हुए विशेष गुरमति मार्च में कॉलेज के स्टाफ व विद्यार्थियों के अलावा श्री गुरु तेग बहादुर खालसा स्कूल गढ़शंकर के स्टाफ व विद्यार्थी स्कूल प्रभारी अध्यापिका संतोष कुमारी के नेतृत्व में  केसरिया और नीली पगड़ी और दुपट्टे पहन कर शामिल हुए। गुरमति मार्च के दौरान डाॅ. हरविंदर कौर, प्रो. रायदीप सिंह, प्रो. बलदीप कौर, विद्यार्थी अमरजीत सिंह, जसकरन सिंह, परमिंदर सिंह ने शहीदी दिवस से संबंधित शबद गाए। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित ढाडी कश्मीर सिंह कादर ने शहीदी दिवस के संबंध में गुरमत के विचार साझा किये। गुरुद्वारा सिंह सभा गढ़शंकर में गुरमति मार्च के समापन के अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी की ओर से चाय का लंगर लगाया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चेतावनी : गढ़शंकर-नंगल सड़क बनाई जाए नही तो किया जाएगा जोरदार संघर्ष

गढ़शंकर :  गढ़शंकर-नंगल मार्ग को बनाने की खातिर ट्रक यूनियन गढ़शंकर में कंडी संघर्ष कमेटी द्वारा विशेष बैठक की गई। बैठक में संबोधित करते हुए प्रांतीय नेता दर्शन सिंह मट्टू, चौधरी अच्छर सिंह बिलड़ो...
article-image
पंजाब

कांग्रेस पार्टी गढ़शंकर को नए प्रस्तावित ज़िले श्री आनंदपुर साहिब में मिलाने के प्रस्ताव को बर्दाश्त नहीं करेगी

गढ़शंकर  :  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज किरपाल एडवोकेट ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक विशाल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार द्वारा गढ़शंकर को नए प्रस्तावित ज़िले श्री...
article-image
पंजाब

माहिलपुर पुलिस ने 81,000 एमएल शराब जब्त करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार के निर्देशानुसार शरारती तत्वों और नशा तस्करों को काबू करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। जिसके अंतर्गत श्री संदीप कुमार मलिक आईपीएस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होशियारपुर द्वारा...
article-image
पंजाब

जहरीली शराब मामले में पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी से चुनाव आयोग ने तत्काल रिपोर्ट मांगी

चंडीगढ़ :  भारत चुनाव आयोग ने शनिवार को पंजाब सीईओ के माध्यम से संगरूर जहरीली शराब मामले में पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी से तत्काल रिपोर्ट मांगी है। आयोग की जानकारी के अनुसार,...
Translate »
error: Content is protected !!