बाबा साहिब अंबेडकर के 130वें जन्म दिवस को समर्पित समागम आयोजित

by

गढ़शंकर . बाबा साहिब डा. बी.आर. अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा भारत रत्न बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर जी के  130वें जन्म दिवस को समर्पित एक संक्षिप्त समागम स्थानीय अंबेडकर भवन गांव खानपुर में ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. अवतार सिंह की अध्यक्षता में मिशनरी विचारधारा को समर्पित आयोजित किया गया। इस समागम में मुख्यातिथि के रूप में इंजीनियर फकीर चंद जस्सल व संजीव बोद्ध ने शिरकत करते संविधान के निर्माता, बहुजनों की गुलामी के मुक्तिदाता, भारतीय नारी के मान सम्मान की बहाली के अलंबरदार, उच्च कोटि के अर्थ शास्त्री, महान राजनीतक व सामाजिक नेता, उच्च कोटि के दार्शनिक व विद्वान आदि गुणों के मालिक बाबा साहिब के भारतीय समाज के लिए किए कामों पर प्रकाश डाला। मंच संचालन मा. नरेश भंमियां ने करते ट्रस्ट द्वारा संचालित गौतम डिस्पैंसरी व अन्य कामों संबंधी अवदगत कराया और ट्रस्ट के प्रयास का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए अपील की। समागम के अंत में डिस्पैंसरी के लिए सेवाएं प्रदान करने वाले डा. कशमीर सिंह, डा. रीटा धामी, डा. जसवंत थिंद एसएमओ, निर्मल कुमार, डा. अजय बंगा, डा. अमित कुमार आदि को ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया। डा. रजिंदर कुमार द्वारा  सहयोग देेने वाली तथा पहुंची शख्सियतों का धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम दौरान अध्यक्ष डा. अवतार सिंह के साथ महासचिव रनबीर सिंह बब्बर, कोषाध्यक्ष परदीप कुमार, डा. निर्मल कुमार, डा. सोनिया, डा. रजिंदर कुमार, मा. नरेश भंमियां, प्रिं. सतनाम सिंह, मा. दिलावर सिंह, राज कुमार,  संदीप बडेसरों, सतनाम सिंह, पी.एल. सूद, मुलख राज आदि हाजिर थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती के उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय साहित्य समारोह आयोजित : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से साहित्यकारों ने लिया हिस्सा

पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम का राष्ट्रभक्ति साहित्य और स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती के उपलक्ष्य पर आज हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

डीजी की हत्या का आरोपी नौकर गिरफ्तार:आतंकी गुट का बड़ा खुलासा

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल हेमंत लोहिया की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर अभी तक दो एंगल सामने आए हैं। पहला टेररिस्ट अटैक का और दूसरा मुख्य...
article-image
पंजाब

BBMB Organises Seminar on Dr.

Hoshiarpur /April 15/Daljeet Ajnoha : A seminar dedicated to the birth anniversary of Bharat Ratna, Constitution framer and epoch-making leader Dr. Bhim Rao Ambedkar was organised by the Bhakra Beas Management Board (BBMB) at...
article-image
पंजाब

नाबालिग पत्नी को प्रेग्नेंट करने और रेप के आरोप में उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी दर्ज : आरोपी पति ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो हाईकोर्ट ने अब क्या कहां … जानिए

चंडीगढ़  :   पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने एक शख्स के खिलाफ दायर रेप की FIR को रद्द करने का फैसला सुनाया। शख्स के खिलाफ नाबालिग पत्नी को प्रेग्नेंट करने और रेप के आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!