लठियानी में बनने वाले इको टूरिज्म पार्क को मिली 2 करोड़ 11 लाख रुपए की स्वीकृति : ऊना में जिला स्तरीय इको टूरिज्म समिति की बैठक का आयोजन

by
ऊना, 26 दिसम्बर – जिला मुख्यालय ऊना में इको टूरिज्म समिति की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। बैठक में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लठियानी (सोहारी) में बनने वाले इको टूरिज्म पार्क की कार्य प्रगति तथा वित्तीय मसलों वारे विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा अंदरोली में निर्मित इको टूरिज्म पार्क व पर्यटक सुविधा परिसर के संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में लठियानी के समीप सोहारी गांव में लगभग एक हेक्टेयर भूमि पर बनने वाले इको टूरिज्म पार्क से संबंधित निर्माण कार्यों के लिए 2 करोड़ 11 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई। उपायुक्त ऊना ने बताया कि सोहारी में बनने वाले इको टूरिज्म पार्क में कैफेटेरिया, पार्किंग, चिल्ड्रन पार्क तथा शौचालय सहित पर्यटकों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अंदरोली की तर्ज पर लठियाणी (सोहारी) में इको टूरिज्म पार्क के साथ जल क्रीड़ा से संबंधित गतिविधियों को जोड़ा जाएगा ताकि दोनों क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही को आकर्षित किया जा सके। इसके अतिरिक्त अंदरौली में पैरासेलिंग से संबंधित गतिविधियों के लिए भी शीघ्र ही टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
उपायुक्त ऊना ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की गई इन क्षेत्रों में स्थानीय युवाओं को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार संबंधी गतिविधियां आयोजित करने के लिए प्रेरित किया जाए ताकि कुटलैहड़ क्षेत्र में आयोजित की जा रही पर्यटन विभाग की गतिविधियां स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार का माध्यम बन सकें। उन्होंने जानकारी दी की निकट भविष्य में पर्यटक स्थल अंदरोली में एक पर्यटन एवं साहसिक खेल मेले का आयोजन किया जाएगा ताकि इस इस क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर पहचान मिलने के साथ-साथ यहां पर आने वाले पर्यटकों की आवाजाही में बढ़ोतरी हो सके।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए शेफाली शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कश्यप, अतिरिक्त जिला पर्यटन अधिकारी विजय कुमार तथा निदेशक एमजी एडवेंचर गौरव वर्मा भी उपस्थिति थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस ने पुरस्कृत किए गादियाड़ा के होनहार : छात्रों के लिए पथ प्रदर्शक बने अध्यापक : किशोरी लाल

बैजनाथ, 8 दिसंबर :- मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास, किशोरी लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गादियाड़ा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 करोड़ लोन का फर्जीवाड़ा : बैंस की जमानत रद्द करने के लिए हाईकोर्ट पहुंची सरकार

एएम नाथ। शिमला : 20 करोड़ रुपये के लोन धोखाधड़ी मामले में हिमाचल हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने शुक्रवार को स्टेटस रिपोर्ट पेश की। इसमें कहा गया कि याचिकाकर्ता पूछताछ के दौरान जांच एजेंसियों...
हिमाचल प्रदेश

एनवाईके और एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा तीसरा राष्ट्रीय युवा सांसद उत्सव: डाॅ लाल सिंह

ऊना, 17 फरवरी: नेहरू युवा केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में तीसरा राष्ट्रीय युवा सांसद उत्सव आयोजित होगा। यह जानकारी एनवाईके उपनिदेशक डाॅ लाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में एक वाहन के खाई में गिर जाने से पंजाब के तीन पर्यटकों की मौत

एएम नाथ चंबा : डलहौजी इलाके में एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से पंजाब के तीन पर्यटकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!