संधोल में एक दिवसीय किसान गोष्टी का आयोजन : किसान गोष्ठी में महिलाओं से किया आह्वान-भोजन में शामिल करें मोटा अनाज

by
धर्मपुर, 26 दिसंबर । विधायक चंद्रशेखर ने आज संधोल में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा द्वारा आयोजित एक दिवसीय किसान गोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने किसानों से कहा कि वह रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों का प्रयोग न करें । जिससे फसल जहर मुक्त हो सके और इसका सेवन करने से किसी भी प्रकार की बीमारी से ग्रस्त होने के खतरे से भी बचा जा सके।
उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपने भोजन में मोटे अनाज जैसे मक्का, रागी, ज्वार, बाजरा, जौर, कोदा आदि को शामिल करें। इन अनाजों में पोषक तत्वों की भरमार होती है। मोटे अनाज बढ़ती उम्र वाले बच्चों, ज्यादा शारीरिक मेहनत करने वाले कामगारों तथा बूढ़े लोगों के लिए अति आवश्यक है।
उन्होंने कहा धर्मपुर क्षेत्र में बांस प्रचुर मात्रा में पाया जाता है तथा इसका उचित प्रयोग होना चाहिए ताकि स्थानीय लोगों की आमदनी बढ़ सके।
उन्होंने प्राकृतिक खेती को और अधिक बढ़ावा देने के लिए विभाग को संधोल की महिलाओं के लिए एक एक्सपोजर कैम्प आयोजित करने के भी आदेश दिए।
विधायक चंद्रशेखर ने बसंतपुर पंचायत के किसान अजय कुमार की तारीफ करते हुए किसानों को उनसे सीख लेने की भी सलाह दी। उन्होंने विभाग को जागरूक किसानों को मदद करने और आधुनिक तकनीक उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को ईमानदारी से काम करने व इस परियोजना का फायदा उठाने का भी आग्रह किया।
इस मौके पर विधायक चंद्रशेखर ने दतवाड़ पंचायत में 85 बीपीएल परिवारों को वाटर फिल्टर भी वितरित किए। उन्होंने स्योह बस स्टैंड से हरिजन बस्ती के लिए सड़क व बस स्टैंड के जीर्णोद्धार करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने बैरी कोठूवां सड़क का भी निरीक्षण किया तथा विभाग को इन कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने संधोल अस्पताल में डॉक्टर के पद भी जल्द भरे जाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने संधोल निवासियों से संधोल को नगर परिषद बनाने के लिए अनापत्ति पत्र देने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही दो हाई मास्ट लाइट भी स्थापित की जायेगी। उन्होंने दतवाड़ पंचायत में टाईल कार्य के लिए 2 लाख रुपये देने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संधोल से सांडापतन तथा बक्कर पुल से सर्कुलर रोड डब्बललेन किया जाएगा । उन्होंने कहा कि सांडापतन और उत्तरपुर में रूकने वाली बसों को शीघ्र ही संधोल तक चलाया जायेगा।
इस अवसर परियोजना निदेशक डॉ राकेश पटियाल, उप परियोजना निदेशक डॉ. जगदीश जंजीहा, खंड प्रबंधक आत्मा परियोजना सरिता ठाकुर, संधोल किसान सभा अध्यक्ष डा. मोहन लाल भरमौरिया, कृषि विकास अधिकारी सुरेंद्र शर्मा, नेरी पंचायत प्रधान जितेंद्र जम्वाल, अजय कुमार कुंजू, संजय खरवाल, प्रेम सिंह गुलेरिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

परिस्थिति थी वो कैसे पैदा हुई उस दृष्टि से पंजाब सरकार को देखना चाहिए : सीएम सुक्खू

शिमला : पंजाब के तरनतारन स्थित गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में हुए गैंगवार पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जो परिस्थिति थी वो कैसे पैदा हुई उस दृष्टि से पंजाब सरकार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव में होगी सत्य की जीत : हिमाचल के हालात पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कही बड़ी बात

एएम नाथ। शिमला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिमाचल के राजनीतिक हालात पर लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ी बात कही है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि वह प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा साथी एप से बनेगा स्वयंसेवकों का डिजिटल डेटाबेस : DC मुकेश रेपसवाल

एलिगो क्रिएटिव सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअली बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा “चम्बा साथी” एप के माध्यम से सभी प्रशिक्षित एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खो-खो खिलाड़ियों पल्लवी व परिशा को उपायुक्त राघव शर्मा ने दिए सर्टिफिकेट

ऊना :27 जुलाईः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने 31वीं राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम की ओर से भाग लेने वाली जिला ऊना की दो खिलाड़ियों पल्लवी कुमारी तथा परिशा...
Translate »
error: Content is protected !!