वो क्या न्याय दिलाएंगे …जिनके राज में 1984 के दंगे हुए – राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर केंद्रीय मंत्री ने किया कटाक्ष

by

भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस ने एक और यात्रा निकालने की घोषणा कर दी है। बुधवार को कांग्रेस ने घोषणा की कि वह राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से मुंबई तक ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालेगी जाएगी।  इसकी शुरूआत 14 जनवरी से होगी, जोकि 20 मार्च तक चलेगी. 67 दिनों में यात्रा पूर्व से पश्चिम तक 14 राज्यों और 85 जिलों से गुजरेगी. इस यात्रा को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में एक सवाल पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्यों को शामिल करते हों, जो भारत को क्षेत्र जाति में बांटते हों, जिनके राज्य में 1984 के दंगे हुए हों, जो सिखों को न्याय नहीं दिला पाए, वो न्याय क्या दिलाएंगे. ये भगवान राम को काल्पनिक बताते हैं, इनके सहयोगी सनातन और हिंदू को नीचा दिखाते हैं।

‘कांग्रेस ने शासन के दौरान अन्यायपूर्ण व्यवस्था चलाई’ :  केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं जिन्होंने यह सुनिश्चित करके सभी को न्याय प्रदान किया है कि विकास सभी तक पहुंचे।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने कई दशकों के शासन के दौरान एक अन्यायपूर्ण व्यवस्था चलाई। बैंकिंग प्रणाली इस अन्याय का एक बड़ा उदाहरण थी क्योंकि एनपीए (गैर-निष्पादित संपत्ति) के लिए जिम्मेदार लोगों को व्यक्तिगत संबंधों के कारण बैंक ऋण दिए गए थे।

‘भारतीयों को मूर्ख नहीं बना सकती कांग्रेस’ : बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस कुछ नारे गढ़कर भारतीयों को मूर्ख नहीं बना सकती। राहुल गांधी को उन लोगों की संगत में देखा गया है जो भारत के टुकड़े-टुकड़े की वकालत करते है। कोहली ने आरोप लगाया, कांग्रेस नेता देश के लोकतंत्र में विदेशी हस्तक्षेप की तलाश में विदेश जाते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टीजीटी भर्ती हेतु रोजगार कार्यालयों में 8 नवम्बर से पूर्व करें पंजीकरण

धर्मशाला, 4 नवम्बर। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा टेट पास टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल, नॉन मेडिकल तथा जेबीटी की बैचवाइज आधार पर रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। उन्होंने पात्र...
article-image
पंजाब

वास्तु में अशोभनीय आकृति को निंदनीय माना गया है : डॉ भुपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  वास्तु शास्त्र में भूखंड ओर भवन के आकार को अति विशेष महत्व दिया गया है इसका हमारे प्राचीन साहित्य और शास्त्रों में बखूबी वर्णन किया गया है अशोभनीय आकृति को निंदनीय...
article-image
पंजाब

महामाई के प्रथम नवरात्रि पर किया कंजक पूजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : कुटिया 108 ब्रह्मलीन संत बाबा ध्यान दास जी धूने वाले गौशाला लगेरी रोड माहिलपुर में ब्रह्मलीन संत बाबा चरण दास जी धूने वालों के आशीर्वाद से संत बाबा हरी दास जी...
article-image
पंजाब

जिले की मंडियों में इस सीजन 3,75,687 मीट्रिक टन गेहूं के खरीद की उम्मीद: अपनीत रियात

हिमाचल व अन्य राज्यों से आने वाले गेहूं की जिले में बिक्री रोकने के लिए पुलिस को इंटर स्टेट नाके लगाने की दी हिदायत होशियारपुर 29 मार्च:   डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!