महिला एवम बाल विकास विभाग द्वारा आर्य डिग्री कॉलेज में जागरूकता शिविर आयोजित

by
नूरपुर, 27 दिसंबर: महिला एवम बाल विकास विभाग के सौजन्य से आज बुधवार को स्थानीय राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज में ‘वो दिन’ कार्यक्रम के तहत महिलाओं व किशोरियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर बारे जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देदय महिलाओं तथा किशोरियों को स्वच्छता,मासिक धर्म प्रबंधन तथा शरीर में रक्त की कमी विषय पर जानकारी दी गई। इस मौके पर विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतने एवम नियमित चेकअप तथा मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर स्लोगन राइटिंग,पोस्टर मेकिंग और क्विज कॉम्पिटिशन करवाए गए तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
शिविर में ज़िला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा, कार्यकारी सीडीपीओ सुनीत कुमार,आर्य कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विश्वजीत सिंह,आयुष विभाग की चिकित्सा अधिकारी डॉ पूनम शर्मा सहित कालेज स्टाफ व छात्राएं उपस्थित रहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

 SDM की मौजूदगी में खोदी जमीन -हरियाणा पुलिस.ने हिमाचल पहुंच कर.. जानें क्यों और क्या मिला ..

एएम नाथ। कांगड़ा :  कांगड़ा जिला में हरियाणा की पुलिस ने दबिश दी है। यहां पर हरियाणा पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर जमीन भी खोदी, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा...
हिमाचल प्रदेश

8 अप्रैल तक सामाजिक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक आयोजन पर रोकः डीसी

शादी में 50 से अधिक लोगों नहीं हो सकते जमा, संबंधित एसडीएम से अनुमति आवश्यक ऊना  : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज यहां एक प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसरे चरण में जिले के 11 गांव चयनित….पीएम आदर्श ग्राम योजना के कार्यों को समयबद्ध पूरा करें : उपायुक्त

रोहित जसवाल।  ऊना, 18 फरवरी. उपायुक्त जतिन लाल ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत जिले में चयनित गांवों में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला कांगड़ा, किन्नौर तथा कुल्लू के विधायकों ने अपनी प्राथमिकताएं प्रस्तुत कीं : यूआईडीएफ के तहत शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के निर्माण व वित्त पोषण के लिए भेजी जाएंगी विधायक प्राथमिकताएंः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने, आज यहां वार्षिक योजना 2024-25 के लिए विधायक प्राथमिकताओं पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। दूसरे दिन के पहले सत्र में जिला कांगड़ा, किन्नौर तथा...
Translate »
error: Content is protected !!