शिमला विंटर कार्निवल के तीसरे दिन हमीरपुर, शिमला और चम्बा के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

by
शिमला 27 दिसम्बर – जिला हमीरपुर, शिमला और चम्बा के कलाकारों के नाम रहा शिमला विंटर कार्निवल का तीसरा दिन। कुसुम कला मंच लदरौर, हमीरपुर, गुगा महाराज कला मंच पंचभैया, कुपवी, चामुण्डा सांस्कृतिक दल देवी कोठी चुराह चम्बा, पूजा कला मंच शगीन, तारादेवी शिमला और एनजेडसीसी पटियाला के राजस्थान के कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन किया।
*रिज पर सजी सूफीयाना महफिल*
कार्निवल के तीसरे दिन रिज मैदान पर सूफीयाना महफिल सजी जिसमें कश्मीर के झनकार ग्रुप के गायक शफी सोपोरी ने अपने साथियों के साथ प्रस्तुति दी।
*गृह रक्षा बैंड के धुनों पर झूमे लोग*
पुलिस सहायता कक्ष के समीप गृह रक्षा बैंड के जवानों ने संगीतमय प्रस्तुतियां दी जिनका पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने खूब आनंद उठाया।
*300 से अधिक लोगों ने ली ईवीएम/वीवीपैट की जानकारी*
कार्निवल में आने वाले पर्यटक व स्थानीय लोग जिसमें खासकर युवा ईवीएम/वीवीपैट से संबंधित जानकारी हासिल करने में अधिक रूचि दिखा रहे हैं। कार्निवल के तीसरे दिन तक 300 से अधिक लोगों ने ईवीएम/वीवीपैट की जानकारी हासिल की है। कार्निवल में ईवीएम डेमनस्ट्रेशन सेंटर स्थापित करने का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को मतदान प्रक्रिया के बारे में जागरूक करना है ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में लोग बढ़-चढ़ कर मतदान करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकालय का प्रारूप तैयार करेंः डीसी

समग्र शिक्षा अभियान के तहत उपायुक्त राघव शर्मा ने अधिकारियों के साथ की बैठक ऊना : डाईट देहलां समग्र शिक्षा अभियान की तृतीय व चतुर्थ तिमाही के साथ वार्षिक समीक्षा बैठक आज उपायुक्त कार्यालय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रशांत किशोर की आक्रामक राजनीति: बिहार में किंग के तौर पर खुद को स्थापित करने की कोशिश

बिहार । जन सुराज अभियान के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) आजकल बिहार की राजनीति में पूरी तरह आक्रामक नजर आ रहे हैं। लंबे समय तक सलाहकार और रणनीतिकार के रूप में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंब व गगरेट में चुनावी तैयारियों का डीसी ने किया निरीक्षण

ऊना :   उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज अंब व गगरेट में पंचायती राज संस्थाओं की चुनावी तैयारियों का निरीक्षण किया। राघव शर्मा ने सबसे पहले महाराजा प्रताप डिग्री कॉलेज अंब में स्थापित किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी ने एससी-एसटी अत्याचार निवारण एवं राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा की

रोहित जसवाल।  ऊना, 30 मार्च. अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने सोमवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा राष्ट्रीय न्यास अधिनियम, 1999 के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें लीं। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!