विधायक मलेंद्र राजन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दीणी लाड़थ के मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत : विद्यार्थी डिजिटल उपकरणों का करें सदुपयोग: मलेंद्र राजन

by
राकेश शर्मा ,  इंदौरा, 29 दिसंबर। विधायक मलेंद्र राजन ने शुक्रवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दीणी लाड़थ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।
मलेंद्र राजन ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश की शैक्षणिक व्यवस्था में आधुनिक दौर के अनुरूप कई बड़े परिवर्तन कर रहे हैं। इसी कड़ी में सरकारी स्कूलों में अगले शैक्षणिक सत्र से पहली दो कक्षाओं में इंग्लिश मीडियम आरंभ करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ मॉडल स्कूल बनाये जाएंगे जिनमें आधुनिक साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी और अन्य सभी आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा।
मलेंद्र राजन ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर, मोबाइल, अन्य डिजिटल उपकरणों और सोशल मीडिया के अत्यधिक प्रयोग से बचने की सलाह देते हुए कहा कि शिक्षा की दृष्टि से इन माध्यमों का सदुपयोग किया जाना चाहिए। बच्चों के अभिभावकों को भी इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं, ताकि यहां के बच्चों को घर के नजदीक ही बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सके।
मलेंद्र राजन ने स्कूल में चारदीवारी बनाने तथा स्टेज पर शेड बनाने की घोषणा की।
उन्होंने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य ने विधायक और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर जिला परिषद मोनिका कटोच, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देविंद्र मनकोटिया,जिला परिषद सदस्य रमेश,पंचायत प्रधान भूपल कटोच, पूर्व प्रधान तरसीम और अन्य गणमान्य लोग, बच्चे तथा अभिभावक भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा : 36 घंटे में हिमाचल पुलिस ने 33 किए गिरफ्तार

एएम नाथ : शिमला । ड्रग तस्करी के खिलाफ हिमाचल पुलिस ने 36 घंटे तक चलाए गए राज्यव्यापी सुपर नाका अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। 17 नवम्बर शाम 6 बजे से 19...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक के घर मजदूर कुटिया पर ED की रेड : विधायक बाली ने कहा कि उनके घर में मौजूद हर चीज का लेखा-जोखा रखा गया, पालतू जानवरों के लिए खाना भी चेक के जरिए मंगाते

एएम नाथ। कांगड़ा : ईडी ने आज मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक रघुबीर बाली के कांगड़ा में स्थित घर ‘मजदूर कुटिया’ में ईडी की टीम ने छापेमारी की है। ईडी की कार्रवाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड : डीएवी स्कूल के छात्रों ने हासिल किए 12 गोल्ड, 14 सिल्वर व 15 ब्रॉन्ज मेडल

ऊना। हिंदी विकास संस्थान नई दिल्ली द्वारा कराई अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में ऊना के डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल के छात्रों के शानदार प्रदर्शन किया। जिसका हिंदी विकास परिषद ने रिजल्ट घोषित कर दिया है।...
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश को देश का पहला बाल मित्र राज्य बनाने की दिशा में कार्य करेंः डॉ. आनंद

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. आर जी आनंद ने की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता ऊना :  हिमाचल प्रदेश को देश का पहला बाल मित्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है तथा...
Translate »
error: Content is protected !!