चकमोह कालेज में आयोजित किया गया जिला स्तरीय जागरुकता शिविर : मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान’ – जिला कार्यकम अधिकारी अनिल कुमार

by
बिझड़ी 29 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘वो दिन’ योजना के तहत शुक्रवार को बाबा बालक नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय चकमोह में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जिला स्तरीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यकम अधिकारी अनिल कुमार ने छात्राओं को अनीमिया व मासिक धर्म स्वच्छता पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि किशोरियां एवं महिलाएं मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता को अपनाकर अपने आपको कई गंभीर बीमारियों से बचा सकती हैं।
इस अवसर पर आयुष चिकित्सक डॉ. अंशुल पठानिया और स्वास्थ्य विभाग की डॉ. शिवालिका ने भी मासिक धर्म स्वच्छता, अनीमिया और बच्चों के पहले 1000 दिनों के दौरान सही पोषण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिविर में प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कुमार, बिझड़ी के बाल विकास परियोजना अधिकारी एनआर नेगी और कालेज के प्राध्यापकों ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। शिविर में लगभग 150 छात्राओं ने भाग लिया।
शिविर के दौरान छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन और अनीमिया पर भाषण एवं क्विज, चित्रकला तथा नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही छात्राओं तथा अन्य प्रतिभागियों को जिला कार्यकम अधिकारी ने पुरस्कृत किया।
भाषण प्रतियोगिता में रीतिका प्रथम, मुस्कान द्वितीय और तान्या तृतीय रही। इसी तरह चित्रकला प्रतियोगिता में मनीषा प्रथम, भावना द्वितीय व शिवालिका तृतीय रही। जबकि, नारा लेखन प्रतियोगिता में कुसूम प्रथम, रवीना द्वितीय व अंशु तृतीय रही।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

समाज सेवी नरेश कम्बाला के ससुर का निधन बिभिन्न राजनीतिक ,समाजिक  व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने किया शोक व्यक्त

हरोली/ गढ़शंकर : समाज सेवी नरेश कम्बाला के ससुर मसत राम बीटन का आज निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार में आज 27 सितंबर को 2 वजे उनके पैतृक गांव बीटन, जिला ऊना मके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेडक्रॉस मंडी ने 15 क्षय रोगियों को बांटी 90 राशन किटें : निक्षय मित्र बन कर क्षय रोगियों की सेवा करने का निवेदिता नेगी ने किया आह्वान

मंडी, 12 अक्तूबर। जिला रेडक्रॉस संस्था मंडी निक्षय मित्र योजना के तहत गोद लिए गए मंडी शहर के 15 क्षय रोगियों को 90 राशन की किटें बांटी । एडीसी एवं रेड क्रॉस मंडी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा विधायक के पीए, पीएसओ सहित भाजपा वर्करों पर लगी धारा- 326

गगरेट । विधानसभा चुनाव के दौरान अभयपुर गांव में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। क्योंकि पुलिस की ओर से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

51 साल के हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान : पीएम मोदी, अरविंद केजरीवाल सहित कई दिग्गजों ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें हर तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को...
Translate »
error: Content is protected !!