मन की बात की बजाय अब जन की बात करें प्रधानमंत्री मोदी:दीवान

by

लुधियाना   : पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोरोना महामारी के चलते दिनों-दिन गंभीर हो रहे देश के हालातों के मद्देनजर मन की बात करने की बजाय अब जन की बात करने की अपील की है।

यहां जारी एक बयान में पवन दीवान ने कहा कि देश के हालात कोरोना महामारी से दिनों-दिन गंभीर हो रहे हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन की बात करने की बजाय मन की बात में व्यस्त हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निंदा करते हुए कहा कि एक तरफ देश में ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीज दम तोड़ रहे हैं, जिसे वह अपने देशवासियों को भुलाकर पहले ही विदेशों में बेच चुके हैं। दूसरी ओर, ऑक्सीजन के नए प्लांट अधिकतर गुजरात में ही लगाए जा रहे हैं, जो साफ तौर पर अन्य राज्यों से पक्षपात की उदाहरण है।

उन्होंने सवाल किया कि देश की अधिकतर संपत्तियों को बेचने के बाद प्रधानमंत्री अब और क्या-क्या बेचेंगे? क्या प्रधानमंत्री के लिए देश के आम लोग अहमियत नहीं रखते?  यदि ऐसा होता तो वह देश की ऑक्सीजन को विदेशों में ना बेचते और  ऑक्सीजन के नए प्लांटों को स्थापित करने के मामले में भी अन्य राज्यों से पक्षपात ना करते।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई की वीडियो कॉल वायरल : पाकिस्तान के कुख्यात डॉन शहजाद भट्टी को ईद की दे रहा बधाई

जालंधर :  पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का वीडियो कॉल वायरल हो गया है। इसमें वह पाकिस्तान के कुख्यात माफिया डॉन शहजाद भट्टी से बात करता नजर...
article-image
पंजाब

Rotary Club Hoshiarpur Mid Town

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 13 : Rotary Club Hoshiarpur Mid Town took another significant step in the field of social service by organizing an inspiring humanitarian effort under “Annapurna Week” as part of its “Monthly Ration...
article-image
पंजाब

22 पेटी अवैध शराब बरामद : आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

 गढ़शंकर – थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक कार सवार व्यक्ति से 22 पेटियां अवैध शराब की बरामद कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार एएसआई सुखविंदर सिंह चौकी इंचार्ज सुंमदडा...
Translate »
error: Content is protected !!