अपमान का बदला लेने के लिए बॉस को हनी-ट्रैप के जाल में फंसाया : पत्नी और ऑफिस में भेजीं न्यूड तस्वीरें

by

वडोदरा :  गुजरात में बॉस को अपने ही कर्मचारियों को डांटना इतना महंगा पड़ गया कि उसे तीन महीने तक मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा। दरअसल मामला गुजरात के वडोदरा का है। पीड़ित बॉस ने ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी को डांटा तो उसने नौकरी छोड़ दी और अपने दोस्त के साथ मिलकर बॉस से बदला लेने की प्लानिंग की।   दोनों ने मिलकर बॉस को पहले हनी-ट्रैप के जाल में फंसाया। फिर न्यूड तस्वीरें उसकी पत्नी और ऑफिस में भेज दी। खुद को हनी-ट्रैप में फंसा पाकर संदीप (बदला हुआ नाम) ने साइबर सेल में शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों से पूछताछ की है।

अपमान का बदला लेने के लिए फंसाया :  जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला पीड़ित के ऑफिस में कार्यरत थी। तीन महीने पहले ही उसने नौकरी छोड़ी थी। महिला ने पुलिस को बताया कि बॉस उसे बहुत परेशान करता था और उसी वजह से उसने नौकरी छोड़ दी थी। महिला का दोस्त भी उसी ऑफिस में कार्यरत था। दोनों ने अपमान का बदला लेने के बॉस को हनीट्रैप में फंसाया।

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से की दोस्ती :  दोनों ने एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और बॉस से चैट करना शुरू किया। लड़की समझकर उसने भी बातें शुरू कर दीं। दोनों ने धीरे-धीरे उसका भरोसा जीता और न्यूड तस्वीरें मंगा लीं। तस्वीरें भेजने के बाद लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया। फिर एक दिन सभी न्यूड तस्वीरें संदीप की ऑफिस के पते पर भेज दीं। यही नहीं एचआर विभाग और आधिकारिक मेल पर भी तस्वीरें भेज दीं। जब इतने से भी मन नहीं भरा तो उन दोनों ने वे तस्वीरें उसकी पत्नी को भेज दीं।

शिकायतकर्ता ने शिकायत ली वापस :  खुद को हनी-ट्रैप में फंसा पाकर संदीप ने पूरे मामले की सूचना साइबर सेल को दी। पुलिस ने मामले की तत्काल कार्रवाई करते हुए मेल पर भेजी गई आईडी के आधार पर आईपी पते के माध्यम से दोनों को ट्रैक किया। इस मामले में वडोदरा के एसीपी हार्दिक मकाडिया ने कहा कि यह कॉर्पोरेट दुश्मनी का मामला था। हमने आवश्यक कानूनी कदम उठाए हैं। दोनों आरोपियों को अपने बयान दर्ज करने के लिए सीआरपीसी 41 (ए) के तहत नोटिस जारी किया गया था, लेकिन शिकायतकर्ता मामले को आगे बढ़ाने के बजाय अपनी शिकायत वापस ले रहे है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

62 पदों पर भर्ती के लिए AIMS बिलासपुर आवेदन मांगे : सीनियर नर्सिंग ऑफिसर महिलाओं के लिए 45 पदों पर और पुरुषों के लिए 12 पदों पर सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के

चंडीगढ़ : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में ग्रुप बी और सी के पदों पर सीधी भर्ती होगी। पीजीआई चंडीगढ़ ने इस भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। चार अक्टूबर तक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री एक्सीलेंस अवार्ड का हरोली में भव्य शुभारंभ : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 152 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में नई परंपरा की हुई शुरुआत*

रोहित जसवाल।  हरोली , 15 जून. हरोली विधानसभा क्षेत्र आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने लिए प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री एक्सीलेंस...
article-image
पंजाब

राधा स्वामी सत्संग भवन माहिलपुर में चार सौ लोगों को वैक्सीन लगाया गया

माहिलपुर – माहिलपुर के राधा स्वामी सत्संग भवन में चार सौ लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ माहिलपुर सतविंदर सिंह धालीवाल ने बताया कि सोमवार को हेल्थ विभाग...
article-image
पंजाब

पाकिस्तान से मंगवाए हथियार, बॉर्डर पर खेप उठाने पहुंचे दो तस्कर : बीएसएफ और पुलिस के ट्रैप में फंसे

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों से पुलिस ने दो पिस्तौल, दो मैगजीन और एक बाइक बरामद की है।...
Translate »
error: Content is protected !!