4 सबसे मजबूत मुख्यमंत्रियों में एक साल में ही शामिल हुए सुक्खू: सुनील शर्मा बिट्टू

by
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालटी के विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार
खेल के मैदान, शौचालय, हैंडपंप और अन्य कार्याें के लिए बजट उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया
हमीरपुर 30 दिसंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केवल एक साल के कार्यकाल मंे ही अपने सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व के बल पर देश के चार सबसे मजबूत मुख्यमंत्रियों में जगह बनाकर हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है। शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालटी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि देश के एक बड़े न्यूज चैनल के सर्वे में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को यह उच्च वरीयता मिली है।
उन्होंने कहा कि बरसात के सीजन में हिमाचल प्रदेश को भीषण आपदा का सामना करना पड़ा। प्रदेश सरकार के बार-बार आग्रह के बावजूद केंद्र सरकार ने इसे न तो राष्ट्रीय आपदा घोषित किया और न ही कोई विशेष राहत पैकेज जारी किया। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं राज्य के अपने संसाधनों से आपदा प्रभावित परिवारों को 4500 करोड़ रुपये का पैकेज जारी किया। उन्होंने बेसहारा बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय जैसी महत्वाकांक्षी योजना आरंभ करके पूरे देश में एक उदाहरण प्रस्तुत किया।
सुनील शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री कई बड़े निर्णय ले रहे हैं और प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान कर रहे हैं। इसी क्रम में मेधावी विद्यार्थियों को श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत टैबलेट प्रदान किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को इन डिजिटल उपकरणों का सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया का अत्यधिक प्रयोग विद्यार्थियांे के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आजकल कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर हमारे इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है तथा युवाओं को गुमराह किया जा रहा है।
नालटी स्कूल की चर्चा करते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि इस संस्थान को कांग्रेस के शासनकाल में अपग्रेड किया गया था तथा इसमें सभी आवश्यक सुविधाओं का प्रावधान किया गया था।
सुनील शर्मा ने कहा कि स्कूल में अतिरिक्त शौचालयों के निर्माण, हैंडपंप में मोटर लगाने तथा मैदान की मरम्मत के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान करवाया जाएगा। स्कूल में स्थापित किए गए 5 किलोवॉट के सोलर प्लांट की क्षमता बढ़ाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। इस अवसर पर उन्हांेने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
इससे पहले प्रधानाचार्य भारती कौंडल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जबकि, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में कांग्रेस के पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, स्कूल के शिक्षक, एसएमसी अध्यक्ष सुमन भारती और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कानूनी अधिकारों के लिए अदालत जाना पत्नी की ओर से मानसिक क्रूरता नहीं: हिमाचल हाईकोर्ट

एएम नाथ / रोहित जसवाल।  शिमला, 29 सितंबर। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पति-पत्नी के विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा है कि यदि पत्नी अपने और बच्चे के अधिकारों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1,43,951 उपभोक्ताओं को 326 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपलब्ध करवाया जा रहा सस्ता राशन : महेन्द्र पाल गुर्जर

रोहित जसवाल।  ऊना, 16 दिसम्बर :  सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 326 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से जिला के 1,43,951 राशन कार्ड धारकों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी अतिरिक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1 जुलाई से सभी वाहनों पर लागू हो जाएगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

ऊना( हिमाचल प्रदेश)/दलजीत अजनोहा :  डुप्लीकेट नंबर प्लेट लगाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में हिमाचल पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू किए जाने को लेकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : त्यागपत्र सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा

नई दिल्ली :  जंतर-मंतर पर जारी जोरदार विरोध-प्रदर्शनों के बीच आखिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया...
Translate »
error: Content is protected !!