ऑप्रेटर के 220 पद : टीडीसी प्लेसमेंटस व सर्विसिज़ प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ द्वारा भरे जाएंगे

by
ऊना, 2 जनवरी – मैसर्ज़ इंडस्फिनिक्स परवाणू, आईटीसी कपूरथला, टीडीसी प्लेसमेंटस व सर्विसिज़ प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ द्वारा ऑप्रेटर के 220 पद युवतियों के लिए अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 3 जनवरी को जिला रोजगार कार्यालय ऊना, 4 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा, 5 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय हरोली व 6 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय अम्ब में कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इंडस्फिनिक्स परवाणू के लिए ऑप्रेटर पद हेतू शैक्षणिक योग्यता 12वीं व फिटर, टर्नर, मकैनिकल में आईटीआई होना अनिवार्य है। आईटीसी कपूरथला के लिए स्नातक या स्नातकोत्तर शैक्षणिक योग्यता के आईटीआई कोपा युवतियों की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा न्यूनतम वेतन 12,317 से 13 हज़ार और अधिकतम वेतन अनुभव के आधार पर तय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा की कॉपी सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक साल पांच काम अभियान के तहत विकास कार्योंं का प्राथमिकता पर करें कार्योन्वयन – सत्ती

ऊना 3 फरवरी – विकास खंड ऊना के तहत एक साल पांच काम अभियान सहित अन्य मदों के अंतर्गत चलाए जा रहे विकास कार्याें को लेकर आज जिला परिषद सभागार में समीक्षा बैठक का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 6 से 8 सितंबर तक चंबा प्रभास पर रहेंगे

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष 6 से 8 सितंबर तक तीन दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

“जुकारू उत्सव” के तीसरे दिन पंगवाल समूदाय ने पुनेही उत्सव मनाया : 20 दिन में गेंहू कितना हुआ देता है आने वाली फसल का संकेत

पांगी घाटी के लोग आज भी प्राचीन परंपराएं जिंदा रकहे हुए एएम नाथ। चम्बा (पांगी) :    जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में 12 दिवसीय जुकारू उत्सव के तीसरे दिन पंगवाल समूदाय पुनेही उत्सव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल की हार की वजह बने नई दिल्ली सीट से संदीप दीक्षित? समझें वोटों का गणित

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीजेपी के प्रवेश वर्मा के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। केजरीवाल रुझानों में लगातार...
Translate »
error: Content is protected !!