पेट्रोल-डीजल की सीमित मात्रा में बिक्री के आदेश : आपातकालीन वाहनों को मिलेगी डीजल पेट्रोल भरवाने की प्राथमिकता

by
धर्मशाला, 02 जनवरी :   जिला दंडाधिकारी कांगड़ा डा. निपुण जिंदल ने ट्रक चालकों की हड़ताल के दृष्टिगत जिले के पेट्रोल पंप्स ऑपरेटर्स को आपातकालीन आवश्यकताओं के लिए पेट्रोल- डीजल का न्यूनतम रिजर्व बनाए रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने हड़ताल के कारण जिले में पेट्रोल डीजल आपूर्ति की संभावित कमी और आपातकालीन तथा आवश्यक सेवाओं पर उसके असर को देखते हुए यह आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार पेट्रोल पंप्स ऑपरेटर्स को पंप की भंडारण क्षमता के मुताबिक आपातकालीन आवश्यकताओं के लिए न्यूनतम रिजर्व रखने को कहा गया है। 25000 लीटर से अधिक भंडारण क्षमता के पेट्रोल पंप्स में 3000 लीटर डीजल और 2000 लीटर पेट्रोल तथा 25000 लीटर से कम भंडारण क्षमता के पेट्रोल पंप्स में 2000 लीटर डीजल और 1000 लीटर पेट्रोल रिजर्व रखने का आदेश दिया गया है ।
इसके अलावा आदेश में यह भी हिदायत दी गई है कि कोई भी डीलर एक समय में 10 लीटर से अधिक रिफिलिंग ना करें । अतिआवश्यक होने की स्थिति में संबंधित एसडीएम की पूर्व मंजूरी आवश्यक होगी। पेट्रोल डीजल को किसी भी प्रकार के कंटेनर में भरकर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। आपातकालीन वाहनों (एम्बुलेंस, फायरब्रिगेड आदि) और सार्वजनिक परिवहन को तेल भरवाने में प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवधि में पेट्रोल और डीजल की होर्डिंग और काला बाजारी की कारगुजारी से कड़ाई से निपटा जाएगा।
आदेश का उल्लंघन करने वालों पर हिमाचल प्रदेश होर्डिंग और प्रॉफिटियरिंग प्रवर्तन आदेश 1977 की धारा 3(1) (सी) के अनुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव : ऊना में तीन चरणों में डलेंगे वोट – जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल

रोहित जसवाल।  ऊना, 2 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ज़िला ऊना में पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न करवाई जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम...
हिमाचल प्रदेश

संवाद’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों के मानसिक-भावनात्मक विकास के लिए प्रशिक्षित किए अधिकारी : डीसी कांगड़ा बोले, बेहद संवेदनशील होती है किशोरावस्था, सही जानकारी के अभाव में बच्चे अपना सकते हैं गलत आदतें

महीने के दो शनिवार जिला के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी छात्र-छात्राओं को करेंगे जागरूक धर्मशाला, 16 सितम्बर। स्कूली शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को मानसिक और भावनात्मक रूप मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फौजा सिंह ने साबित किया असंभव कुछ भी नहीं, 89 की उम्र में दौड़े पहली बार मैराथन

चंडीगढ़ : फौजा सिंह ऐसी शख्सीयत हैं, जिन्होंने रिटायरमेंट के बाद अपना हुनर साबित किया और यह बताया कि अगर आपके अंदर प्रतिभा है, तो कोई भी बाधा उसे बाहर आने से रोक नहीं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चीन का कट्टर विरोधी जीत गया ताइवान में राष्ट्रपति चुनाव : लाई चिंग-ते चुने गए ताइवान का राष्ट्रपति चुनाव

तइपे :  सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के लाई चिंग-ते ताइवान के नए राष्ट्रपति बनने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ताइवान का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। वहीं ताइवान की मुख्य विपक्षी पार्टी कुओमितांग के...
Translate »
error: Content is protected !!