डीसी ने की उपराष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा : उपराष्ट्रपति के दौरे के लिए कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी होंगे ‘मिनिस्टर इन वेटिंग’

by
हमीरपुर 04 जनवरी। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने वीरवार शाम को जिला के पुलिस, प्रशासनिक और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करके 6 जनवरी को होने वाले उपराष्ट्रपति के हमीरपुर जिले के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की।
उपायुक्त ने कहा कि उपराष्ट्रपति के हैलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए प्रस्तावित हैलीपैड और जिला के अन्य वैकल्पिक हैलीपैडों की मरम्मत कर दी गई है और वीरवार को इन हैलीपैडों पर ट्रायल लैंडिंग भी सफलतापूर्वक हो गई है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हैलीपैड के आस-पास और उपराष्ट्रपति के काफिले के रूट पर किसी भी तरह की व्यवस्था में अगर कोई कमी नजर आती है तो उसे तुरंत दूर करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। दोनों आयोजन स्थलों पर भी उपराष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के अनुसार तथा उनके सचिवालय की ओर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार पुख्ता प्रबंध होने चाहिए।
उपायुक्त ने बताया कि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और कई अन्य गणमान्य अतिथि भी 5 एवं 6 जनवरी को हमीरपुर में रहेंगे। उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति के दौरे के लिए प्रदेश सरकार की ओर से ‘मिनिस्टर इन वेटिंग’ के रूप में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी को नामित किया गया है। वह इस दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति के साथ रहेंगे। बैठक में एसपी डॉ. आकृति शर्मा ने हमीरपुर शहर और इसके आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था तथा 6 जनवरी के लिए प्रस्तावित टैªफिक प्लान की जानकारी दी।
इस दौरान अन्य प्रबंधों को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर एडीसी मनेश यादव, एसडीएम हमीरपुर मनीष सोनी, एसडीएम सुजानपुर राकेश शर्मा, एसडीएम भोरंज संजय कुमार, एसडीएम बड़सर डॉ. रोहित शर्मा, सहायक आयुक्त पवन शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1.5 करोड़ गंवाए : बेटे संग हथकड़ियों में लौटीं लवप्रीत की आपबीती

 कमर से लेकर पैरों तक जंजीरों से बांध दिया गया और हमारे हाथों में हथकड़ी लगा दी गई… केवल बच्चों को बख्शा गया।’ ये आपबीती है अमेरिका से डिपोर्ट हुए 104 भारतीयों में शामिल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में फायरिंग की छेहवीं घटना : 5 जगह पहले फायरिंग हो चुकी, पुलिस का दावा पांचों फायरिंग की घटनाओं के आरोपियों को पकड़ा जा चूका

गढ़शंकर : गढ़शंकर चंडीगढ़ रोड़ पर कस्बा समुंदड़ा में मेडिकल स्टोर के मालिक पर दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार युवको में फायरिंग की, जिसमें मेडिकल स्टोर मालिक गंभीर घायल हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब ट्रक के ऊपर लिख के आएगा कि वजन कितना डाला हुआ – नितिन गडकरी ने संसद में बताया

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए एक नया सिस्टम विकसित किया है। इस सिस्टम के लागू होने के बाद ट्रक पर लिखकर आएगा कि उसमें वजन कितना डाला हुआ...
हिमाचल प्रदेश

विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

एएम नाथ।  कण्डाघाट : सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।...
Translate »
error: Content is protected !!