सीआरसी सुंदरनगर में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को बांटे जा रहे सहायक उपकरण

by
सुंदरनगर, 05 जनवरी 2024 :   तहसील कल्याण अधिकारी धर्मशीला ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अधिकृत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) की टीम के माध्यम से सीआरसी सुंदरनगर में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं। पात्र दिव्यांगजान और वरिष्ठ नागरिक सोमवार से शुक्रवार प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक सीआरसी सुंदरनगर में विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
तहसील कल्याण अधिकारी ने बताया कि एडिप योजना और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत एलिम्को द्वारा दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवम सहायक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र के तहत मिलने वाली सेवाएं भी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।
दिव्यांगजन के लिए एडीप योजना के अंतर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु आवश्यक प्रपत्र यूडी आईडी कार्ड, आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र जो की 40% से कम ना हो, तहसीलदार या प्रधान ग्राम पंचायत द्वारा जारी मासिक आय प्रमाण पत्र जो कि 22 हजार 5 सौ रुपए तक हो तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु आवश्यक प्रमाण प्रपत्र आधार कार्ड और तहसीलदार या प्रधान ग्राम पंचायत द्वारा जारी मासिक आय प्रमाण पत्र जो कि 15 हजार रुपए तक हो साथ लाना अनिवार्य है।
एलिम्को द्वारा दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र (पी एम डी के) के अंतर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण, कृत्रिम अंग और ओर्थोसिस फिटमेंट, निःशुल्क कान की मशीन की फिटमेंट और चेकअप की सुविधा, वितरित उपकरणों की सर्विस और तकनीकी सहायता का प्रावधान रहेगा।
तहसील कल्याण अधिकारी ने दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया और कहा कि लाभार्थी द्वारा 3 वर्षों के दौरान भारत सरकार/ राज्य सरकार या अन्य सामाजिक योजना के अंतर्गत किसी शासकीय /अशासकीय अन्य संस्था से कोई उपकरण प्राप्त न किया गया हो।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ने ज्वाली में तीन मनोनीत पार्षदों को दिलाई शपथ : कृषि मंत्री ने सभी पार्षदों से शहर के समग्र विकास के लिए मिलजुल कर कार्य करने का किया आह्वान

ज्वाली,4 जनवरी । एसडीएम प्रियांशु खाती ने आज वीरवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर पंचायत ज्वाली में तीन मनोनीत पार्षदों सर्वश्री सुरिंद्र छिंदा, रघुवीर सिंह तथा महेंद्र सिंह को पद और गोपनीयता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कचहरी चौक पर सीएम ने ली चाय की चुस्कियाँ : एक दुकान से 500 रुपए में पपीते और संतरों की ख़रीददारी की

एएम नाथ। धर्मशाला :  एक बार फिर आम आदमी की तरह, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला के कचहरी चौक के पास ढागरू स्वीट शॉप पर चाय की चुस्कियाँ लीं। मुख्यमंत्री शाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा सप्लायर के बड़े रेकेट का भंडाफोड़ : ठियोग पुलिस ने किए 6 गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

शिमला : पुलिस ने चिट्टा सप्लायर के बड़े रेकेट का भंडाफोड़ करते हुए बीती शाम अलग अलग स्थान से 6 चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार किए। जिनके खिलाफ ठियोग पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फल पौधशाला पंजीकरण और विनियमन की जानकारी देने को लगा प्रशिक्षण शिविर : नर्सरी उत्पादक गुणवत्तायुक्त फलदार पौधों का करें उत्पादन: केके भारद्वाज

रोहित भदसाली। ऊना, 20 सितंबर। बागवानी विभाग ऊना ने नर्सरी उत्पादकों को पौधशाला पंजीकरण और विनियमन को लेकर गहन जानकारी देने के लिए शुक्रवार को पशुपालन विभाग के सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय...
Translate »
error: Content is protected !!