ठोके 6 दोपहिया वाहन : पंजाब पुलिस के कॉन्‍स्‍टेबल ने नशे में धुत होकर : सस्पेंड जांच शुरु

by

अमृतसर : थाना सदर के अधीन आते बटाला रोड पर पंजाब पुलिस के एक कॉन्‍स्‍टेबल ने शराब के नशे में धुत्त होकर अपनी कार से करीब छह दोपहिया वाहनों को ठोक दिया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए।

इस दौरान लोगों ने कॉन्‍स्‍टेबल को घेर लिया और उसकी जमकर धुनाई की। घटनास्थल पर पुलिस चौकी विजय नगर के अधिकारी पहुंचे और उन्होंने कॉन्‍स्‍टेबल को हिरासत में लेकर मेडिकल करवाया तो वे अल्कोहल पॉजिटिव मिला।

कॉन्‍स्‍टेबल को सस्‍पेंड कर विभागीय जांच के आदेश

मामला सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर के पास पहुंचा तो उन्होंने कॉन्‍स्‍टेबल को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए। कॉन्‍स्टेबल किसी व्यक्ति के यहां गनमैन तैनात है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात आठ बजे नीतू चौहान बेटी के साथ बटाला रोड जा रही थी कि इस दौरान तेज रफ्तार स्विफ्ट कार उनकी एक्टिवा से जा टकराई।

कार को कॉन्‍स्टेबल परनम सिंह चला रहा था, जोकि शराब के नशे में था। इसकी शिकायत महिला ने विजय नगर पुलिस चौकी को की तो वहां मामला शांत हो गया।

इतने लोग हुए घायल

थोड़ी देर बाद उक्त कॉन्‍स्‍टेबल ने अपनी कार बटाला रोड स्थित बांके बिहारी गली के नजदीक सब्जी मंडी के पास करीब चार-पांच मोटरसाइकिलों में ठोक दी। इससे दो लोग घायल हो गए। चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जगबीर सिंह मौके पर पहुंचे।

उन्हें जवाहर नगर निवासी विशाल ने बताया कि वह बटाला रोड पर सब्जी लेने आया था। इसी दौरान कॉन्‍स्‍टेबल ने उसमें कार ठोक दी। इस बारे में एसीपी उत्तरी वरिंदर खोसा ने बताया कि विभागीय जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किडनी फेल्योर के हर साल 2.2 लाख नए मरीज, ट्रांसप्लांट केवल 6000 में – देश में ऑर्गन डोनेशन का अभाव : डॉ. एचके इमरान हुसैन

रोहित भदसाली। होशियारपुर/ ऊना , 28 अगस्त: “ देश में हर साल 2.2 लाख नए मरीजों में क्रोनिक किडनी फेल्योर विकसित होता है और केवल 6000 लोग ही अंगदान के अभाव में ट्रांसप्लांट करा...
article-image
पंजाब

पंजाब में शांति स्थापना के लिए भाजपा की सरकार आवश्यक : खन्ना

कहा, उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पंजाब में भी कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत होशियारपुर, 16 अक्टूबर  : पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर चिंता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महत्तवपूर्ण रेल मुद्दों के संबंध में खन्ना ने रेल राज्य मंत्री बिट्टू से की बात – जेजों-जालंधर ट्रेन बहाली व जालंधर से अयोध्या जाने वाली ट्रेनों में राम भक्तों के लिए दो डिब्बे जोड़ने की उठाई मांग

होशियारपुर 10 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना जनता के मुख्य महत्त्वपूर्ण रेल मुद्दों को लेकर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू से बात की। खन्ना ने बिट्टू को बताया...
Translate »
error: Content is protected !!