सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार : 8 से 12 जनवरी तक विभिन्न उप रोज़गार कार्यालयों में होंगे साक्षात्कार- आकाश राणा

by
धर्मशाला, 6 जनवरी। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि सिस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई जिला बिलासपुर ने सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और आयु सीमा 21 से 37 वर्ष के बीच रखी गई है। इस साक्षात्कार के लिए केवल पुरुष आवेदक पात्र हांेगे।
उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा सरुक्षा गार्ड के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 16500 रुपये से 19500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ दिनांक 8 जनवरी को उप रोज़गार कार्यालय लंबागांव, 9 जनवरी को उप रोज़गार कार्यालय बैजनाथ, 10 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर, 11 जनवरी को नगरोटा बगवां और 12 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय बड़ोह में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं । इस साक्षात्कार के सम्बन्ध में यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि विभागीय वेबसाइट पर साक्षात्कार का ब्यौरा अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वह साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लॉगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही सिस इंडिया लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करें। विभागीय साईट https://eemis.hp.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला के लिए स्वच्छता गीत किया लॉंच : स्वच्छता ही सेवा अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा: एडीसी गंधर्वा राठौढ़

धर्मशाला, 27 सितंबर। अतिरिक्त उपायुक्त एवं परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण गंधर्वा राठौढ़ ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा ताकि कांगड़ा जिला स्वच्छ और सुंदर बन सके।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 वें राष्ट्रमण्डल सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। नई दिल्ली/शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 10वें राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र में भाग लेने वायु मार्ग द्वारा नई दिल्ली पहुँचे हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ बम ब्लास्ट के पीछे किसकी साजिश? अब तक दो गिरफ्तार – अब NIA की टीम संभालेगी कमान;

चंडीगढ़। सेक्टर-26 में हुए बम धमाकों के आरोप में काबू किए गए दो संदिग्ध हमलावरों ने एनआइए भी पूछताछ करेगी। हमलों के पीछे का करण पता लगाने के लिए उनसे सवाल-जवाब किए जा रहे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

13 लोगों के लिए काल बन गई चट्टान : चट्टानों के नीचे दबी टाटा सूमो, 13 की मौत

उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर कड़ू नाला के पास दर्दनाक हादसा पांगी लौट रहे थे सभी यात्री, दो लोगों को सुरक्षित निकाला एएम नाथ। केलांग :  हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शुक्रवार दोपहर प्रकृति...
Translate »
error: Content is protected !!