कांग्रेसी नेताओं द्वारा भगवान राम से दूरी बनाने पर नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल : नेहरू-गांधी परिवार से आज तक कोई क्यों नहीं पहुँचा राम जन्मभूमि- जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कोर्ट के आदेश से राम जन्मभूमि का ताला खुलने के बाद किसी बड़े कांग्रेसी नेता ने राम लला के दर्शन करने की ज़हमत क्यों नहीं उठाई। पूजा पाठ और दर्शन की अनुमति होने के बाद से कांग्रेस नेताओं की राम लला से दूरी बनाने की क्या वजह है। कांग्रेस को इन बातों का जवाब देना चाहिए। आज भगवान राम सबके हैं कहने वाले 37 साल से कहां थे। देश के लोग यह जानना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा देश के सामने हैं। आज विपक्षनीत ‘इंडी गठबंधन का कोई न कोई नेता हताशा में भगवान राम अपमानजनक टिप्पणी कर रहा है लेकिन कांग्रेस समेत सभी नेता ख़ामोश बैठे हैं। इसी से पता चलता है कि सनातन की परंपरा के ध्वजवाहक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के प्रति कांग्रेस समेत विपक्ष की क्या भावना है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश का बच्चा-बच्चा जानता हैं कि राम मंदिर की राह में कांग्रेस ने किस-किस तरह से रोड़े अटकाने का प्रयास किया। पूरे गांधी नेहरू परिवार की विरासत ही उत्तर प्रदेश की रही है। नेहरू-गांधी परिवार ने उत्तर प्रदेश से ही अपना प्रतिनिधित्व किया है। लेकिन कोर्ट से पूजा पाठ की अनुमति मिलने के बाद न जाने किस डर से किसी ने राम जन्मभूमि जाकर राम लला के दर्शन नहीं किए। चाहे वह राहुल गांधी हों, या प्रियंका गांधी या ख़ुद सोनिया गांधी। कोई भी भगवान राम की चौखट तक नहीं गया। अमेठी का पिछला चुनाव हारने के पहले राहुल और सोनिया गांधी अयोध्या के आस-पास की लोक सभा क्षेत्रों से ही संसद का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सभी नेता कई बार अयोध्या के आस-पास से गुजरे होंगे। प्रियंका गांधी ने तो अयोध्या रोड शो किया, हनुमान गढ़ी तक आई। वहां से चंद कदमों की दूरी पर राम लला का स्थान था लेकिन दो मिनट का समय भी उनसे नहीं निकाला गया। 37 साल से भगवान राम से इस तरह की दूरी बनाने के बाद अगर आज कांग्रेस के नेताओं को राम मंदिर पर बातें करने से पहले सोचना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चार शव निकाले आज एन.डी.आर.एफ द्वारा कम्पनी प्रागंण से : झाड़माजरी स्थित कम्पनी में राहत एवं बचाव कार्य जारी

एएम नाथ । सोलन( बद्दी)-  ज़िला के नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी के झाड़माजरी स्थित एन.आर. एरोमा कम्पनी में कार्यान्वित किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य के दौरान एन.डी.आर.एफ द्वारा कम्पनी प्रागंण से आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आगजनी से मकान की ऊपरी छत सहित घास की 1000 पूलें जलकर राख़ : हिमगिरी के टिकरी गाँव में

चम्बा : चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत हिमगिरी के टिकरी गाँव में भयानक आगजनी की घटना में प्रभावित परिवार क़ो लाखों रुपये का नुक्सान हुआ है। यहाँ एक मकान की ऊपरी मंजिल में आग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारती एयरटेल फाउंडेशन एवं समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

एएम नाथ। चम्बा ; भारती एयरटेल फाउंडेशन एवं समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में लाइफ स्किल्स अंडर माइंडफुलनेस विषय पर दो दिवसीय रिसोर्स टीम के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभागीय मामलों को लेकर डीटीएफ ने डायरेक्टर स्कूल शिक्षा (सेकेंडरी) के साथ बैठक की : पुनर्निर्मित सूचियों, तबादलों, पदोन्नति और लंबित नियमितीकरण पर खुली चर्चा

गढ़शंकर, 26 जून : डीटीएफ प्रतिनिधिमंडल द्वारा राज्य अध्यक्ष विक्रमदेव सिंह और महासचिव महेंद्र कोड़ियावाली के नेतृत्व में शिक्षकों के विभागीय मामलों को लेकर डायरेक्टर स्कूल शिक्षा (सेकेंडरी) गुरिंदरजीत सिंह सोढ़ी के साथ विस्तृत...
Translate »
error: Content is protected !!