लोक नृत्य प्रतियोगिता 10 जनवरी को संस्कृति सदन मंडी में होगी आयोजित: लोक परम्पराओं के प्रोत्साहन के लिए आयोजित होगी प्रतियोगिता- विजेता दल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मिलेगा मौका

by
उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी होंगे मुख्य अतिथि
मंडी, 8 जनवरी। जिला भाषा अधिकारी मंडी प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों, लोक परम्पराओं और सांस्कृतिक विधाओं के प्रोत्साहन, संरक्षण और संवर्धन करने के लिए हर वर्ष विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाता है। इसी कड़ी में भाषा एवं संस्कृति विभाग मंडी द्वारा संस्कृति सदन मंडी में 10 जनवरी को जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित करवाने जा रहा है। लोक नृत्य प्रतियोगिता में उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जिला के 15 सांस्कृतिक दल भाग लेंगे। प्रतियोगिता में लुड्डी, नागरीय नृत्य, सिराजी नाटी, सुकेती नाटी, चरकटी नृत्य इत्यादि लोक नृत्य व वाद्य यंत्रों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 10 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए थे। जिला के 15 सांस्कृतिक दलों ने इस जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सांस्कृतिक दलों कलाकारों की वेशभूषा, गीत, वाद्य और नृत्य पारंपरिक व मंडी जिला से सम्बन्धित होगी। इस लोक नृत्य प्रतियोगिता में मंडी जिले की लोक संस्कृति की झलक दिखाई देगी। प्रथम आए हुए दल को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दलों में प्रतिभागियों की संख्या 20 से 22 निर्धारित की गई है तथा इनकी प्रस्तुति 12 से 15 मिनट होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किये जा रहे राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल : राजेश धर्माणी

50 करोड़ की लागत से हटवाड़ बनेगा राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, 25 बीघा भूमि विभाग को स्थानांतरित हटवाड़ स्कूल में आयोजित क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में डबल मर्डर : चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, दिल दहलाने वाला सीसीटीवी फुटेज

नई दिल्ली : दिवाली की रात दिल्ली में डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में दिवाली की सेलिब्रेशन के दौरान दो हथियारबंद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बहाली की मांग पर सातवें दिन भी डटे मजदूर : बैरा स्यूल परियोजना में आंदोलन तेज करने की चेतावनी

बातचीत शुरू, पर यूनियन का संघर्ष जारी एएम नाथ। सुरंगानी (चंबा) :बैरा स्यूल परियोजना, सुरंगानी में बैरा स्यूल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (सीटू) के बैनर तले श्री दुनी चंद की नौकरी की बहाली की मांग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में खाना खाने के बाद छात्रों की बिगड़ी तबीयत, बच्चे अस्पताल में भर्ती

गुरदासपुर के मेरिटोरियस स्कूल में पढ़ने वाले कई छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ी अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप गुरदासपुर : गुरदासपुर के एक स्कूल में छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने की...
Translate »
error: Content is protected !!