हिमाचल में प्रवेश के लिए ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू होने के बाद आधी रात मैहतपुर पहुंचे डीसी

by
ऊना (28 अप्रैल)- 27 अप्रैल मध्यरात्रि से बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों के लिए ई-पंजीकरण की व्यवस्था लागू होने के बाद उपायुक्त ऊना गत रात्रि स्वयं व्यवस्थाएं जांचने के लिए मैहतपुर बैरियर पर पहुंच गए। एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा तथा एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल के साथ उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को उपयुक्त दिशा-निर्देश दिए।
डीसी ने कहा कि जिला ऊना के सभी एंट्री प्वाईंट्स से प्रवेश कर रहे प्रत्येक व्यक्ति के ई-पास की जांच होनी चाहिए। उन्होंने बाहरी राज्यों से आने वाले सभी व्यक्तियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जिला में प्रवेश से पूर्व अनिवार्य रूप से कोविड ई-पास वेबसाइट (http://covid19epass.hp.gov.in) पर पंजीकरण करा लें।
उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की पहचान के लिए यह व्यवस्था बनाई जा रही है, ताकि समय पर उनकी कोविड टेस्टिंग करवाई जा सके तथा कोरोना के संक्रमण को रोकने में मदद मिल सके। उन्होंने सभी से अपील की है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा बिना पंजीकरण के शुरू न करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार हर तरह से हिमाचल के साथ है, प्रधानमंत्री पर तंज करने से हिमाचल में नहीं होगा विकास : जयराम ठाकुर

हिमाचल के लिए राहत राशि जारी करने पर नेता प्रतिपक्ष ने जताया केंद्र का आभार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही है देश-विदेश में भरोसे का चेहरा मंडी, 13 दिसंबर :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

108 व 102 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मी 6 अप्रैल से जाएंगे हड़ताल पर

 एएम नाथ : धर्मशाला, 26 मार्च । हिमाचल प्रदेश में 108 व 102 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। तय कार्यक्रम के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं की मैराथन में उत्तराखंड का दबदबा

नादौन 03 नवंबर। एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के पहले दिन हुए महिला मैराथन स्पर्धा में उत्तराखंड का दबदबा रहा। उत्तराखंड -ए टीम ने पहला स्थान हासिल किया। विजेता टीम ने मैराथन रूट 1:30 घंटे में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा में रोटरी क्लब की भूमिका सराहनीय – आशीष बुटेल*

*विधायक ने रोटरी क्लब पालमपुर के इंस्टॉलेशन समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत* एएम नाथ। पालमपुर, 24 अगस्त:- पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने शनिवार देर सायं पालमपुर के एक निजी होटल में...
Translate »
error: Content is protected !!