अग्निवीर वायु चयन परीक्षा के लिए ऑनलाईन पंजीकरण – 17 जनवरी, 2024 से 06 फरवरी, 2024 तक

by
भारतीय वायु सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु प्रवेश चयन परीक्षा के लिए ऑनलाईन पंजीकरण 17 जनवरी, 2024 को प्रातः 11.00 बजे से आरम्भ होगा। यह जानकारी 1 एयरमेन सिलेक्शन सेंटर, एयरफोर्स, अम्बाला कैंट के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर एस.वी.जी. रेड्डी ने दी।
एस.वी.जी. रेड्डी ने कहा कि पात्र उम्मीदवार 17 जनवरी, 2024 प्रातः 11.00 बजे से 06 फरवरी, 2024 की रात्रि 11.00 बजे तक भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु चयन परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे। पंजीकरण के लिए वेबपोर्टल https://agnipathvayu.cdac.in का उपयोग किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु के लिए ऑनलाईन परीक्षा 17 मार्च, 2024 से आरम्भ होगी।
विंग कमांडर एस.वी.जी. रेड्डी ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु प्रवेश चयन परीक्षा के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उन्होंने कहा कि 02 जनवरी, 2004 से 02 जुलाई, 2007 के मध्य जन्मे उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि 1 एयरमेन सिलेक्शन सेंटर अम्बाला द्वारा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़, जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख के पात्र युवाओं के लिए इस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।
विंग कमांडर एस.वी.जी. रेड्डी ने कहा कि पात्र उम्मीदवार इस सम्बन्ध में पूरी जानकारी वेबपोर्टल https://agnipathvayu.cdac.in पर प्राप्त कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 5 शूटर अरेस्ट, 3 बड़े हत्याकांड में थे शामिल, सोशल मीडिया पर भी ली थी जिम्मेदारी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई, आरजू और हैरी बॉक्सर गैंग के पांच कुख्यात शूटरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो शूटर 1 दिसंबर को चंडीगढ़ में इंद्रप्रीत पेरी की हत्या...
article-image
हिमाचल प्रदेश

21 सितम्बर से ज्वालाजी में हर प्रकार के हथियारों पर प्रतिबंध – 22 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होगे अश्विन नवरात्र मेले : एसडीएम डॉ संजीव शर्मा

राकेश शर्मा l. ज्वालामुखी /तलवाड़ा :  22 सितम्बर 2025 से 1 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले अश्विन नवरात्र मेलों के दृष्टिगत ज्वालाजी नगर पंचायत क्षेत्र में 21 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक...
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ज्यूलर ने ही अपने वर्कर के साथ मिलकर रची थी लूट की साजिश : 12 घंटे में लूट की बड़ी वारदात का जिला पुलिस होशियारपुर ने किया पर्दाफाश , सोना व नकदी सहित आरोपियों को किया गिरफ्तार

रामपुर हलेड़ में हुई 295 ग्राम सोना व लाखों की नकदी की थी लूट होशियारपुर, 31 जुलाई:   जिला पुलिस की ओर से बीते दिनों रामपुर हलेड़ (दसूहा) के नजदीक सोना सप्लाई करने वाले एक...
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में पटाखे बेचने के लिए स्थान किए निर्धारित :

धर्मशाला, 07 नवंबर। दीवाली से पहले पटाखे बेचने के लिए धर्मशाला में स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं इस बाबत एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि कचहरी अड्डा, डिपो बाजार,...
Translate »
error: Content is protected !!