पधर में धूम धाम से मनाया जाएगा 75 वा गणतंत्र दिवस- एसडीएम सुरजीत सिंह

by
पधर :  पधर में 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों के संबंध में उपमंडलाधिकारी (ना.) पधर सुरजीत सिंह की अध्यक्षता मे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपमंडलाधिकारी (ना.) पधर ने समारोह की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को आकर्षक बनाने के लिए समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न स्थानीय स्कूलों की भागीदारी सुनिश्चत की जाएगी। गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमा पूर्ण तरीके से मनाने के लिए समारोह के दौरान पुलिस बल, एनसीसी, एनएसएस व स्काउट के छात्रों द्धारा परेड का आयोजन भी किया जाएगा। जिस संबंध में तैयारियां करने के निर्देश संबंधित स्कूलों को दिए गए है।
उपमंडलाधिकारी (ना.) पधर ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्षेत्र के शहीदों के परिजनों को भी आमन्त्रित किया जाएगा। जिस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों द्धारा देश के प्रति दी गई कुर्बानियों और योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता।
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में , तहसीलदार पुर्ण चंद कौंडल, बीडीओ। विनय चौहान व विभिन्न विभागों के अधिकारी, क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य और विभिन्न पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 की मौत : कार चालक ने जीरकपुर और चंडीगढ़ बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मियों को रौंदा

चंडीगढ़ :   होली के मौके पर चंडीगढ़ में एक भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार कार ने बृहस्पतिवार रात करीब ढाई बजे जीरकपुर और चंडीगढ़ बैरियर पर नाके...
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में प्रत्यक्ष सार्वजनिक सेवाओं को स्थगित करने पर स्पष्टीकरण जारी

ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जिला के सरकारी कार्यालयों में प्रत्यक्ष सार्वजनिक कार्यों को स्थगित करने के आदेश पर स्पष्टीकरण जारी किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसी ने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मिसेज चंडीगढ़ अपर्णा सरगोता और उसका बेटे कुणाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार : 500 ग्राम सोने के बिस्किट, 7 लाख रुपये नकद और एक लग्जरी कार बरामद, विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोप

चंडीगढ़  : पंजाब की मोहाली पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोप में पूर्व मिसेज चंडीगढ़ अपर्णा सरगोता और उसके बेटे कुणाल को गिरफ्तार किया है। फेज-11 थाना पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर उप मुख्य मंत्री ने धर्मशाला में फहराया ध्वज ….परिवहन निगम के बेड़ में शामिल होगी 297 ई-बसें: मुकेश अग्निहोत्री

धर्मशाला, 26 जनवरी: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को कांगड़ा जिले के मुख्यालय धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित जिला स्तरीय 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने इस अवसर पर राष्टीय ध्वज...
Translate »
error: Content is protected !!