तंगरोटी तथा सकोह स्कूल के वार्षिक उत्सव में विधायक सुधीर शर्मा ने ने होनहार नवाजे : धर्मशाला का हर स्कूल बनेगा मॉडल, स्कूलों के बाहर लगेंगे स्पीड ब्रेकर : MLA सुधीर शर्मा ने

by
चार कमरे, एक हाॅल निर्मित करने तथा प्राइमरी स्कूल को तीन कमरों की सौगात
धर्मशाला 12 जनवरी। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के हर स्कूल को मॉडल बनाया जाएगा। इसके अलावा सभी स्कूलों के बाहर तय दायरे में स्पीड ब्रेकर बनाने पर फोकस रहेगा। यह ऐलान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने गुरुवार को तंगरोटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सालाना समारोह में किया। बतौर मुख्यातिथि पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि तंगरोटी स्कूल ने अब तक कई हीरे तराशे हैं। यहां के छात्र आज उच्च पदों पर सेवाएं दे रहे हैं।
उन्होंने होनहार छात्रों को सम्मानित करने के दौरान उन्हें सालाना एग्जाम में जुट जाने को कहा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने आगे कहा कि तंगरोटी स्कूल को बेटियों के लिए और सुविधाजनक बनाया जाएगा। सुधीर शर्मा ने इस दौरान तंगरोटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चार कमरे व एक हाल बनाने का ऐलान किया। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को जल्द एस्टीमेट बनाकर काम शुरू करने को कहा।
तंगरोटी में ही सुधीर शर्मा ने वहां प्राइमरी स्कूल में भी तीन नए कमरे बनाने की घोषणा करते हुए इस कार्य को जल्द पूरा करने की बात कही। बाद में सुधीर शर्मा ने सकोह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सालाना समारोह में बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की। उन्होंने यहां मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने तंगरोटी और सकोह स्कूलों में सांस्कृतिक गतिविधियां देने वाले छात्रों को 21-21 हजार रुपए दिए।
अधिकारी आमजन की समस्याएं तुरंत निपटाएं
इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनी। इसमें बिजली, पानी व राजस्व कार्यों से जुड़ी समस्याएं रहीं। सुधीर शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तय समय में जनता की समस्यांए निपटाएं। पीडब्ल्यूडी अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे धर्मशाला-सकोह, धर्मशाला-पालमपुर समेत अन्य लिंक रोड किनारे ड्रेनेज बनाएं। लोग लगातार इस बारे में शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने सर्दी में जलशक्ति विभाग को भी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों में भी रियल टाइम वाटर क्वालिटी मानीटरिंग सिस्टम लगाए जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नशा प्रवृत्ति को लेकर आए आंकड़े गंभीर चिन्तन का विषय , किशोरों में बढ़ रही इस प्रवृत्ति पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए सर्वप्रथम अभिभावकों को सतर्क रहने की आवश्यकता : एसडीएम विश्वमोहन देव चैहान

पंचायत प्रतिनिधि मेरा मोहल्ला नशामुक्त मोहल्ला का लें प्रण: विश्वमोहन ऊना 9 जून – ज़िला ऊना में युवाओं में बढ़ रही नशावृत्ति की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए चलाए गए नशामुक्ति अभियान में पंचायत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंटेलीजेंस फेलियोर- DG CID सतवंत अटवाल पर गिरी गाज : डॉ अतुल वर्मा को सौंपा जिम्मा

एएम नाथ। शिमला :  शिमला में राज्यसभा सीट के लिए हुए हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच इंटेलीजेंस फेलियोर के मामले में DG CID सतवंत अटवाल पर गाज गिरी है। उनसे डीजी सीआईडी का पद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून सीजन के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित : अधिकारियों को समयबद्ध तौर पर आवश्यक कार्रवाई के जारी किए निर्देश

चंबा, 5 जुलाई :विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज मानसून सीजन के दौरान जिला में विभिन्न व्यवस्थाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत सीबीएसई शिक्षकों के टेस्ट मामले में दायर याचिका खारिज

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल हाईकोर्ट ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों को सीबीएसई स्कूलों में बदलने और शिक्षकों का एक नया सब-कैडर बनाने के राज्य सरकार के निर्णय पर अपनी मुहर लगा दी है।...
Translate »
error: Content is protected !!