चंबा बालू पुल के पास मिला नवजात ​शिशु का शव, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

by
एएम नाथ। चंबा :   जिला चंबा में शुक्रवार को एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया हुआ है। पुलिस ने नए पुल के समीप एक नवजात ​शिशु का शव बरामद किया गया है। इस घटना के बारे में जब स्थानीये लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नवजात  ​शिशु के शव को अपने कब्जे में लिया हुआ है। पुलिस को इस घटना के बारे में शुक्रवार को सुबह के समय मिली। जिसके बाद सदर थाना की टीम मौके पर पहुंची। हलांकि पुलिस द्वारा नए बालू पुल के आसपास के सीसीटीवी खंगाला जा रहा है।
यह घिनौना कृत्य करने वाले की तलाश और जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने ​शिशु के शवा को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया हुआ है। डीएनए प्रोफाइल बनवाकर सेक्शन 318 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस प्रक्रिया पूरी होने के बार स्थानीये लोगों की मदद से नवजात ​शिशु के शव को दफना दिया गया।
लोग और पुलिस दोनों ही इस घिनौना कृत्य करने वाले की तलाश कर रहे हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है, कि हाल ही किन घरों में बच्चे जन्मे हैं। उधर खबर की पुष्टी करते हुए  एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर कुटलैहड़ से और मारकंडा लाहौल स्पीति से उपचुनाव लड़ने की तयारी में जुटे

शिमला : उपचुनाव की घोषणा के बाद से ही भाजपा के पूर्व मंत्री रहे वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ से उपचुनाव लड़ने के लिए जनसंपर्क अभियान के तहत बिगुल बजा दिया है। पूर्व मंत्री का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल क्रश तो कई होंगे मगर नेशनल ट्रस्ट सिर्फ और सिर्फ मोदी : अनुराग ठाकुर

एएम नाथ। हमीरपुर  : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समय-समय पर विपक्षियों के आरोपों का पलटवार करते रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने सीएम सुक्खू पर नोट के बलबूते सत्ता हथियाने की साजिशों के आरोपों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*धर्मशाला में “रेड रन” युवा उत्सव मैराथन का हुआ भव्य आयोजन: एचआईवी और टीबी जागरूकता को मिला नया आयाम*

*छात्र-छात्राओं ने मैराथन में दिखाया जोश, विजेताओं को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया सम्मानित* एएम नाथ। धर्मशाला, 29 जुलाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. राजेश गुलेरी की अध्यक्षता में आज मंगलवार को “युवा उत्सव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में किया विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने

ऊना, 29 जनवरीः मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने चिंतपूर्णी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का आज निरीक्षण किया और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। राघव शर्मा ने 16 करोड़ रुपए...
Translate »
error: Content is protected !!