खालसा कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया : निबंध लेखन प्रतियोगिता में दीक्षा ने पहला, सुमिति ने दूसरा और पायल ने तीसरा स्थान किया हासिल

by
गढ़शंकर,13 जनवरी :   बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कालेज के शिक्षा विभाग द्वारा सैसरेक, एनएसएस और आईआईसी के सहयोग से नेशनल कम्युनिटी एंगेजमेंट एकेडमिक नेटवर्क के दिशा निर्देशों पर ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में बी.एस.सी. बीएड. की छात्रा दीक्षा ने पहला ,  बी.ए. बीएड की छात्रा सुमिति ने दूसरा और पायल ने तीसरा स्थान हासिल किया। बीएससी बीएड की सिमरन कौर ने अच्छी कारगुजारी के लिए विशेष सम्मान प्राप्त किया। इस अवसर पर युवाओं को समाज के साथ जुड़ाव और बुजुर्गों के प्रति सम्मान बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को घर और अपने आसपास के बुजुर्गों के अनुभवों को जानने के लिए प्रोत्साहित किया गया ताकि वे उनके अनुभवों से सीख सकें और अपने बुजुर्गों का सम्मान करें तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी समझें। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने पुरस्कार वितरित करते हुए उत्कृष्ट विद्यार्थियों को भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। सैसरेक की समन्वयक डॉ. मनबीर कौर तथा शिक्षा विभागाध्यक्ष डाॅ. संघा गुरबख्श कौर और कार्यक्रम समन्वयक प्रो. नरेश कुमारी ने विद्यार्थियों के साथ अपने विचार साझा किए और विद्यार्थियों को बड़ों का सम्मान करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर डाॅ. जानकी अग्रवाल, प्रो. किरनजोत कौर, प्रो. मनीषा एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन:
प्रथम आने वाली छात्राओं को सम्मानित करते प्रिं लखविंदरजीत कौर व स्टाफ सदस्य।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा में पगड़ी और दाढ़ी रखने वाले सिखों के खिलाफ बढ़े अपराध

कनाडा में सिख समुदाय, विशेष रूप से पगड़ी और दाढ़ी रखने वाले सिखों के खिलाफ नस्लीय हमलों और हिंसा में हो रही बढ़ोतरी ने पंजाब में अभिभावकों को गहरी चिंता में डाल दिया है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

होटल में पति को महिला के साथ देख भड़की पत्नी : गगरेट में घंटों चला हंगामा

एएम नाथ। गगरेट :  ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र में पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। छुट्टी पर घर आए एक सैनिक को उसकी पत्नी...
article-image
पंजाब

अन्नपूर्णा रसोई, दसूहा के पास गंदा नाला बना स्वास्थ्य के लिए खतरा—स्थानीय निवासियों ने तुरंत कार्रवाई की मांग

होशियारपुर/दसूहा/दलजीत अजनोहा : अन्नपूर्णा रसोई के पास से गुजरने वाला गंदा नाला, जो पवित्र पांडव मंदिर से जुड़ा हुआ है, इलाके के निवासियों के लिए एक गंभीर समस्या बन गया है। दसूहा नगर कमेटी...
article-image
पंजाब

पीयू के इलेक्ट्रिशियन और एक किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान : दो घटनाओं से धनास में सनसनी

चंडीगढ़। धनास क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक युवक और किशोरी के फंदा लगाने से सनसनी फैल गई। घटना अलग-अलग स्थानों पर हुईं। पहली घटना लाला वाला पीर के नजदीक मकान नंबर-11ए में हुई।...
Translate »
error: Content is protected !!