नए जिला एवं सत्र न्यायलय परिसर में शुरु हुई क्रेच सुविधा : न्यायलय परिसर में होशियारपुर सैशन डिविजन के प्रशासनिक जज आलोक जैन ने किया उद्घाटन

by
होशियारपुर, 13 जनवरी:   पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायधीश व होशियारपुर सैशन डिविजन के प्रशासनिक जज आलोक जैन ने आज नए जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में क्रेच सुविधा का उद्घाटन किया। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायधीश दिलबाग सिंह जौहल, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत कुमार व सभी न्यायिक अधिकारी भी मौजूद थे। सबसे पहले होशियारपुर सैशन डिविजन के प्रशासनिक जज आलोन जैन का कांप्लेक्स में पहुंचने पर पंजाब पुलिस की टुकड़ी की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। न्यायलय परिसर में नई क्रेच सुविधा/किड्स डे केयर सैंटर से लोगों को नई सुविधा मिलेगी, जिसमें 6 माह से 6 वर्ष तक की आयु के अधिकतम 25 बच्चों को रखा जा सकता है।
 इस मौके पर न्यायमूर्ति आलोक जैन ने कहा कि क्रेच को व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जाने चाहिए और सुनिश्चित बनाया जाए कि यह क्रेच अच्छी तरह से चलें और बच्चों की जरुरतें पूरी करें। उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि न्यायलय परिसर में क्रेच सुविधा बच्चों को अदालती कार्यवाही से दूर रखेगी।
जिला एवं सत्र न्यायधीश दिलबाग सिंह जौहल ने बताया कि कोर्ट स्टाफ, वकील ,वादी व न्यायिक अधिकारियों के बच्चे भी क्रेच सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि क्रेच में प्रशिक्षित स्टाफ, बच्चों के अनुकूल फर्नीचर, खिलौने, प्राथमिक चिकित्सा किट्, बैड उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि क्रेच कामकामज वाले दिन सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक सेवाएं देगा।
सी.जे.एम.-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने बताया कि क्रेच को मातृत्व लाभ अधिनियन 1961 के अंतर्गत बनाया गया है, जिसके प्रावधान के अंतर्गत 50 या इससे अधिक कर्मचारियों वाले प्रत्येक संस्थान में क्रेच की सुविधा होनी चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज से माता गुजर कौर और साहिबजादों की अद्वितीय शहादत को समर्पित एक गुरमति चेतना मार्च आयोजित 

कालेज के गुरुद्वारा साहिब में गुरमति समागम करवाया गढ़शंकर, 23 दिसंबर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और शिक्षा सचिव सुखमिंदर सिंह के आदेश पर कॉलेज से एक गुरमति...
article-image
पंजाब

रजिस्ट्रियां व जमीन रिकॉर्ड से जुड़े कामकाज ठप करने की चेतावनी : 14 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे राजस्व अधिकारी

मोहाली : पंजाब में राजस्व सेवाएं 14 जनवरी से बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं, क्योंकि राज्य के राजस्व अधिकारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। इस कदम से पंजीकरण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ये मौतें नहीं, कत्ल है …हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा : सीएम मान ….पीड़ित परिवारों को 10 लाख का मुआवजा देने का एलान

मजीठा :  पंजाब के मजीठा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जहरीली शराब से 17 लोगों की मौत हो गई। यह पंजाब में तीन साल में चौथी बड़ी जहरीली शराब त्रासदी है। मुख्यमंत्री भगवत सिंह...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर 38सी में जनसभा को संबोधित किया; लोगों की समस्याएं भी सुनीं

चंडीगढ़, 12 जुलाई: चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने वार्ड संख्या 25, सेक्टर 38सी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। सभा का...
Translate »
error: Content is protected !!