20 वर्षीय युवक की हत्या का मामला : होशियारपुर पुलिस ने पांच आरोपी गिरफ्तार

by

होशियारपुर , 13 जनवरी :  जिले में 20 वर्षीय युवक की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

होशियारपुर के एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि पांच जनवरी की रात को एक धार्मिक यात्रा के दौरान हमलावरों के एक समूह ने साहिल और उसके पिता पर हथियारों से हमला कर दिया। एसएसपी ने बताया कि दोनों को टांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से साहिल को होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया और उसने अगले दिन उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि साहिल और उसके पिता को घायल करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तलवंडी सल्लन गांव के रहने वाले जश्न एवं अभिषेक और मानपुर गांव के रहने वाले परमवीर सिंह, शिवचरणजीत सिंह और आशीष कौशल के रूप में हुई।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के दो साथी अभी भी फरार हैं। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों की साहिल से दुश्मनी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

काउंटर इंटेलिजेंस टीम की बड़ी कार्रवाई : हैंड ग्रेनेड सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

बठिंडा : काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें कि विशेष ऑपरेशन के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो हैंड...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने अग्निशमन कर्मियों को किया सलाम, शहीद अग्निशमन जवानों की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर की सराहना की

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 9 जून: चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने नगर निगम चंडीगढ़ की फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज द्वारा ड्यूटी के दौरान देश सेवा और नागरिकों की सुरक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

महिंदवाणी में ओवरलोडिड टिप्परों के कारण चारो और जाम लगने से लोगों का घरों से निकलना हो गया मुश्किल

देर रात तक कोई भी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा गढ़शंकर।  गांव महिंदवाणी में कल देर शाम ओवरलोडिड टिप्परों व पराली से लदी ट्रेक्टर ट्रालियों के कारण चारो और जाम लगा...
Translate »
error: Content is protected !!