तीन लाख कैश, सोने की चैन और कड़े हुए चोरी : करीब 5 वर्ष के बच्चे ने बैग चुराया, एक युवक के साथ आया उक्त बच्चा, बैग चुराने के बाद युवक बच्चे के साथ ऊना की तरफ निकल गया

by

ऊना :  ऊना नंगल रोड़ पर स्थित निजी होटल में जन्मदिन पार्टी में एक नन्हें बच्चे की पहले जन्मदिन की लोहड़ी कार्यक्रम में करीब 3 लाख रुपए नकद व बच्चें की दो सोने की चैन व सोने के कड़े चोरी हो गए। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तरफ से मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं।   जानकारी के अनुसार हरोली क्षेत्र के बालीवाल गांव के बेअंत सिंह के छोटे भाई के एक वर्ष के बेटे की पहली लोहड़ी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दोनों परिवारों की तरफ से करीब 150 लोग शामिल होने के लिए पहुंचे थे। अचानक ही कार्यक्रम में करीब चार-पांच वर्ष का एक बच्चा एक बैग उठाकर ले गया।

                       जिसके बारे में पहले तो परिवारिक लोगों को पता नहीं चला। लेकिन अचानक ही बेअंत सिंह की पत्नी की नजर अपने बैग पर पड़ी। उसका बैग वहां से गायब हो गया था। इसके बाद कार्यक्रम स्थल में अफरा-तफरी मच गई। हर कोई बैग को तलाश करने लगा। वहीं जब बेअंत सिंह ने अपनी पत्नी के बैग के संबंध में होटल प्रबंधकों को जानकारी दी तो उनकी तरफ से होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरु किया गया।  फुटेज में एक बच्चा कार्यक्रम में आता है और वहां से एग बैग उठाकर ले जाता हैं। उस कार्यक्रम के स्थल के बाहर एक युवक पहले से ही खड़ा था जोकि बच्चे के साथ बैग लेकर आराम से होटल से बाहर ऊना की तरफ चला गया। जबकि यह युवक व बच्चा जब होटल में आया था तो रक्कड़ कालोनी की तरफ से आया था।  चोरी हुए बैग में तीन लाख रुपए कैश, बच्चे की दो सोने की चेन, दो सोने के कड़े थे। पीड़ित परिवार की तरफ से चोरी को लेकर थाना सदर में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम होटल में पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को गहनता से खंगाल कर जांच शुरु की।    जिला के एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस चोरी मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई हैं। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे बच्चें व उसके साथ आए युवक को लेकर होटल से ऊना की तरफ आने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विशिष्ट पहचान पत्र से न छूटे कोई दिव्यांगजन : DC जतिन लाल

रोहित भदसाली।  ऊना, 12 सितंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिला स्तरीय दिव्यांग समिति की बैठक में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत जिले में दिव्यांगजनों की शिक्षा, रोजगार, और सामाजिक समावेशिता के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवक ने खुद को कनपटी पर गोली मार सुसाइड : मृतक नगर परिषद के पूर्व मनोनीत पार्षद का 21 वर्षीय बेटा

पांवटा साहिब : पांवटा साहिब में गुरुवार सुबह एक युवक ने खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया। मृतक नगर परिषद के पूर्व मनोनीत पार्षद इंद्रपाल सिंह शाह उर्फ राजू शाह का 21...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*सल्याणा छिंज अखाड़े को 50 लाख : हिमाचली कलाकरों पर व्यय होगी 33 प्रतिशत राशि : मुकेश अग्निहोत्री*

*पानी पर जयसिंहपुर में व्यय हो रहे 258 करोड़* रोहित जसवाल। पंचरुखी, 2 अप्रैल :- राज्य स्तरीय ऐतिहासिक छिंज मेला की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम जय राम ठाकुर से ऊना की नई ड्रेनेज योजना को मांगे 22 करोड़ रुपए

सत्ती के नेतृत्व में ऊना के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से धर्मशाला में की मुलाकात ऊना (19 फरवरी)- ऊना शहर को जल भराव की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से...
Translate »
error: Content is protected !!