युवाओं को स्थाई नौकरी दे, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ ना करे – बैकडोर इंट्री कर अपने चहेतों को रेवड़ियां बाँटना चाहती है सरकार : जय राम ठाकुर

by

गेस्ट टीचर पॉलिसी प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा है : जयराम ठाकुर

कहां गये पहले कैबिनेट में एक लाख नौकरियां देने का ऐलान करने वाले

एएम नाथ । ऊना  :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर फ़ेल है। तेरह महीनें में 13 हज़ार करोड़ रुपए के क़र्ज़ के अलावा इस सरकार के पास कोई उपलब्धि नहीं हैं। कांग्रेस ने सरकार बनने पर एक साल में एक लाख नौकरी देने की गारंटी दी थी। अब जब पहली बार सरकार नौकरी देने की घोषणा कर रही है तो वह भी सिर्फ़ युवाओं के साथ धोखा करने के अलावा कुछ भी नहीं है। गेस्ट टीचर पालिसी के ज़रिए सरकार युवाओं को नौकरी देने के बजाय उनके साथ छल कर रही है। इस तरह से सिर्फ़ युवाओं का भविष्य बर्बाद किया रहा है। सरकार युवकों को स्थाई नौकरी दे, जो वादा चुनाव के पहले किया था। उन्होंने कहा कि हिमाचल के युवाओं से पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां देने का वादा करने वाले बड़े-बड़े कांग्रेसी नेता आज कहां हैं। हम हिमाचल के युवाओं साथ अन्याय नहीं होने देंगे। नेता प्रतिपक्ष सोमवार को कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होने के लिए ऊना पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने लोक सभा चुनाव के निमित्त दीवार लेखन अभियान में भाग लिया। इस मौक़े पर उनके साथ, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफ़ेसर प्रेम कुमार धूमल, राज्य सभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार, बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती, विधायक त्रिलोक जमवाले समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार इस पॉलिसी के ज़रिए सिर्फ़ बैकडोर एंट्री को बढ़ावा देगी। इस तरह से न तो प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था सुधरेगी और न ही युवाओं को रोज़गार मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह की मनमानी से बाज आए और यह पालिसी वापस ले। हम प्रदेश के युवाओं साथ इस तरह का व्यवहार नहीं देंगे। सरकार को हर दिन जनविरोधी फ़ैसले करने से बचना चाहिए। आज सरकार के कामों से प्रदेश में एक भी आदमी खुश नहीं हैं। हर तरफ़ निराशा का माहौल है। आज के पहले प्रदेश इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था जब इतने कम समय में किसी सरकार के ख़िलाफ़ इस तरह का माहौल हो।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश के लोगों में जो भी असंतोष है सरकार उसकी ख़ुद जिम्मेदार है। सत्ता में आने के लिए झूठे वादे किए झूठी गारंटियां दी। माताओं-बहनों को 15 सौ रुपये देने के झूठे फॉर्म भरवा लिए और जब सत्ता में आए तो अपनी कही बातों से मुकर गये। नौकरियां और सुविधाएं देने के नाम पर सत्ता में आए लेकिन पुरानी सरकार में दी गई नौकरियां और सुविधाएं छीनने का ही काम किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा निवारण अभियान के तहत सभी को दिलाई शपथ : संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं का समाधान करें सुनिश्चित – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि नशा निवारण हम सब का उत्तरदायित्व है और युवा पीढ़ी को नशे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पिपलू मेले का भव्य आगाज, उपमुख्यमंत्री ने की राज्य स्तरीय दर्जे की घोषणा

रोहित जसवाल।  बंगाणा (ऊना), 5 जून. ऊना जिले के कुटलैहड़ क्षेत्र में आयोजित ऐतिहासिक तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेले का गुरुवार को भव्य आगाज हुआ। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्री नरसिंह मंदिर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सराज के तांदी में जनादेश का मेला : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनसेवा का लिया संकल्प

एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के आवास पर इन दिनों जनादेश का मेला लगा हुआ है, जहाँ प्रदेश भर से स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों में जीत दर्ज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिवाली से पहले सुक्खू सरकार की बड़ी सौगात : दिहाड़ी और मानदेयों में बढ़ोतरी की घोषणा

एएम नाथ । शिमला : माचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने प्रदेश के हजारों कर्मचारियों, दिहाड़ीदारों और पंचायत व शहरी निकाय प्रतिनिधियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने विभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!