कैबिनेट स्टेटस का तमगा लगाने वालों में से नहीं हूं : विक्रमादित्य सिंह बोले- विभाग देना और लेना सीएम का विशेषाधिकार

by

युवा सेवा एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा के साथ मिलकर खिलाड़ियों के उत्थान के लिए काम करूंगा : विक्रमादित्य
एएम नाथ। शिमला :
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि विभाग देना और लेना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। खेल विभाग वापस लेने को लेकर मुझे किसी से कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि ये चीजें मायने नहीं रखती हैं। मैं कैबिनेट स्टेटस का तमगा लगाने वालों में से नहीं हूं। सोमवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से बातचीत में विक्रमादित्य ने कहा कि युवा सेवा एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा के साथ मिलकर खिलाड़ियों के उत्थान के लिए मैं काम करूंगा। मंडी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें शिमला ग्रामीण की जनता ने जनादेश दिया है।
उनका चुनाव लड़ने का कोई विचार नहीं है। फिर भी जो आदेश हाईकमान का होगा, उसका पालन होगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि साल 2022 में हाईकमान ने पहली बार का विधायक होने के बावजूद उन्हें स्टार प्रचारक बनाया। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के नाम पर चुनाव लड़ा गया था। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर वह जनता के बीच जाएंगे और जनता को बताएंगे कि राज्य सरकार ने केंद्र की मदद के बिना 4500 करोड़ रुपये का स्पेशल पैकेज देकर प्रभावितों को राहत पहुंचाई।

राजीव गांधी ने लिया था राम मंदिर खोलने का फैसला

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने वर्ष 1989 में रामलला के मंदिर के ताले तोड़कर उसे खोलने का निर्णय लिया था। कांग्रेस को भाजपा या इनके संगठनों से हिंदू होने के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। वह अयोध्या जाएंगे। जब भी उन्हें वक्त लगेगा, रामलला के दर्शन करेंगे। हाईकमान ने भी किसी को अयोध्या जाने के लिए इन्कार नहीं किया। विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर को लेकर भाजपा राजनीति कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांग श्रेणी से कनिष्ठ कार्यालय सहायक पदों के लिए दस्तावेजों का सत्यापन 10 व 11 अप्रैल को

एएम नाथ। शिमला : ग्रामीण विकास विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा 3 जनवरी, 2025 को दिव्यांग श्रेणी से कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आई.टी.) के चार पद विज्ञापित किए गए थे।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रेप के झूठे इल्जाम में 4 साल जेल में बंद रहा युवक : अब महिला भी काटेगी उतनी सजा ,जितनी सजा पुरुष ने काटी उतनी : देना होगा ₹5 लाख जुर्माना – बरेली कोर्ट

कोर्ट के फैसले के बाद पीड़ित अजय उर्फ राघव खुश तो हैं लेकिन उन्हें यही लग रहा है कि ऐसे इल्जाम अदालतों में खत्म हो जाते हैं लेकिन समाज उन्हें उसी नजर से देखता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठियोग बैली ब्रिज और गिरी पेयजल योजना का उपायुक्त आदित्य नेगी ने किया किया निरीक्षण : आगामी सेब सीजन के मद्देनजर नेरी पुल और माई पुल पर यातायात सुचारू रखने के दिए निर्देश

शिमला 11 जुलाई – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर ठियोग बैली ब्रिज का निरीक्षण किया और डंगे के कार्य को प्राथमिकता पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेसी MLA राणा गुरजीत और राणा इंद्र प्रताप की 22.02 करोड़ की संपत्ति जब्त

पंजाब के कपूरथला से कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह और उनके बेटे, सुल्तानपुर लोधी से विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह की कंपनी राणा शुगर्स लिमिटेड की 22.02 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय...
Translate »
error: Content is protected !!