चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित होगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा करेंगे अध्यक्षता- अपूर्व देवगन

by
एएम नाथ। चंबा,16 जनवरी :    ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन 26 जनवरी को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित किया जाएगा।  समारोह के प्रबंधों को लेकर उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज बचत भवन में बैठक का आयोजन किया गया।
                                     उन्होंने बताया कि समारोह में आयुष , युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे । बैठक के दौरान समारोह के स्वरूप को लेकर विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया ।  उन्होंने कहा कि मार्च पास्ट में पुलिस, होमगार्ड्स की टुकड़ियों के अलावा एनसीसी व एनएसएस के दल हिस्सा लेंगे । इसके अतिरिक्त वन रक्षक भी मार्च पास्ट का हिस्सा होंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि समारोह 26 जनवरी को सुबह 11 बजे ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को समारोह की गरिमा के अनुरूप प्रबंध व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए।
समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे ।
बैठक में अतिरिक पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, सहायक आयुक्त मनीष चौधरी, एसडीएम अरुण शर्मा, उप निदेशक कृषि कुलदीप धीमान, उप निदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाड़क, उप निदेशक उद्यान विभाग प्रमोद शाह, महाप्रबंधक उद्योग चंद्रभूषण, ज़िला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, ज़िला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, ज़िला आयुष अधिकारी किरण शर्मा, ज़िला श्रम अधिकारी अनुराग शर्मा, वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विपिन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के तीन विधानसभा उपचुनाव की घोषणा : नालागढ़, देहरा और हमीरपुर में 10 जुलाई को “मतदान”, 13 को “रिजल्ट”

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों नालागढ़, देहरा और हमीरपुर में उपचुनावों की घोषणा हो गई है। निर्वाचन आयोग ने देश में 13 विधानसभा उपचुनावों के लिए तारीखों का ऐलान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का किया आह्वान

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने निर्वाचन सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इस प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन विभाग...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सैनिकों से जुड़ी समस्याओं का जल्द करेंगे समाधान: DC राहुल कुमार

एएम नाथ।  बिलासपुर, 14 जनवरी: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि पूर्व सैनिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का जल्द समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इस संदर्भ में आगामी 28 जनवरी को एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

PU में अगर आप अपनी अधूरी डिग्री पूरी करना चाहते हो तो आपके लिए गोल्डन चांस :12 फरवरी से 11 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन, अप्रैल-मई में होंगी परीक्षाएं

चंडीगढ़  :  अगर आप अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाए और री-अपीयर का कोई विकल्प भी नहीं बचा, तो अब आपके लिए राहत की खबर है। पंजाब यूनिवर्सिटी  ने ऐसे विद्यार्थियों को गोल्डन चांस...
Translate »
error: Content is protected !!