फ्रंट ऑफिस गढ़शंकर का सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी ने कियादौरा

by
गढ़शंकर / होशियारपुर, 16 जनवरी:   जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी दिलबाग सिंह जौहल के निर्देशों के तहत सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी ने फ्रंट ऑफिस गढ़शंकर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रिटेनर एडवोकेट  सरिता कंवर और प्रवीण कुमारी पी.एल.वी गढ़शंकर के कार्यों की समीक्षा की, इसके अलावा फ्रंट ऑफिस में लोगों को दी जाने वाली मुफ्त कानूनी सहायता प्रक्रिया को पंजीकृत करने और जांचने और पैनल वकीलों की प्रदर्शन रिपोर्ट की भी समीक्षा की। जिन मामलों में मुफ्त कानूनी सहायता दी जाती है, उनके कार्यवाही कार्डों की जांच की।
उपरोक्त के अलावा, सी.जे.एम ने वर्ष-2024 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत, जो 9 मार्च 2024 को जिला स्तर पर लगाई जा रही है, के संबंध में फ्रंट ऑफिस गढ़शंकर के रिटेनर एडवोकेट और पी.एल.वी से  जानकारी सांझा की ओर कहा कि उपमंडल स्तर पर न्यायालय परिसर में लगने वाली कौमी लोक अदालत के सुचारू क्रियान्वयन के लिए अपना सहयोग प्रदान करें।
—
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पटियाला में आंगन में सो रहे युवक का मर्डर :  मृतक की मां के बयान के आधार पर अनजान लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पटियाला :   भादसों के गांव दंदराला में घर के आंगन में सो रहे 34 वर्षीय युवक का अनजान लोगों ने मर्डर कर दिया। हत्या करने वालों ने जगदेव नामक इस युवक के चेहरे पर...
article-image
पंजाब

Haaqam Thapar assumes charge as

JALANDHAR/HOSHIARPUR/DALJEET AJNOHA/MAY.22 : District Public Relations Officer (DPRO) Haaqam Thapar formally took charge as Deputy Director, Information and Public Relations Department, Jalandhar, following his promotion to the post. He assumed office in the presence...
पंजाब

एनआरआई के घर मे चोरी कर रहे युवक को लोगों ने दबोच और किया पुलिस हवाले

 गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने एनआरआई के घर में चोरी कर रहे युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार दर्शन राम पुत्र उजागर सिंह निवासी मोरांबाली...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे

कौशल विकास के माध्यम से स्वरोजगार बढ़ाने के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज बेहराम में आर-सेटी की स्थापना का प्रस्ताव तैयार करने को कहा सांसद ने स्वास्थ्य विभाग को सुनने की शक्ति की जांच मशीन और...
Translate »
error: Content is protected !!