25 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 20 जनवरी को होंगे आयोजित – संदीप ठाकुर

by
सोलन :  ज़िला रोज़गार अधिकारी कार्यालय सोलन द्वारा 20 जनवरी, 2024 को 25 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां ज़िला रोज़गार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि मैसर्ज़ वर्मा ज्वेलजर्स सोलन के 16 पद, मैसर्ज़ चिरोस फार्मा सोलन के 04 पद तथा मैसर्ज़ सिस्कैम फार्माेक्रेट्स सोलन के 05 पदों की भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 20 जनवरी, 2024 को आयोजित किए जाएंगे।
संदीप ठाकुर ने कहा कि उक्त पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता एम.बी.ए (एच.आर), एम.बी.ए (फाइनेंस), बी.फार्मा, एम.फार्मा, बी.एस.सी उत्तीर्ण तथा आयु 20 से 38 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि उक्त पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभागीय पोर्टल EEMIs पर लॉगइन कर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को EEMIs पर candidate Login Tab के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी Registration Profile पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि पात्र उम्मीदवार ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 20 जनवरी, 2024 को 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-227242 तथा मोबाईल नम्बर 78768-26291 व 70189-18595 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जोहड़जी साहिब में लगता है जिला सोलन का सबसे बड़ा मेला

जोहड़ जी मेले से लौटी पंजाब की संगत…..आज से पहाड़ी संगत का मेला शुरू पट्टा मेहलोग, 6 अप्रैल (तारा) :  बद्दी उपमंडल क्षेत्र के जोहड़ जी साहिब में पिछले एक सप्ताह से चल रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में नाबालिगा के साथ दुष्कर्म का प्रयास

शिमला : 10 जुलाई हिमाचल प्रदेश के शिमला में नाबालिगा के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति नाबालिगा के साथ जबरदस्ती कर रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। नई दिल्ली :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन तथा उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट कर नई दिल्ली विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*लोक निर्माण मंत्री ने ग्राम पंचायत डोमैहर, हिमरी और ओगली का किया दौरा : मंत्री आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत सुनी जनसमस्याएं

एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने शिमला ग्रामीण विधानसभा के दो दिवसीय दौरे के दौरान आज ग्राम पंचायत डोमैहर, हिमरी और ओगली का किया दौरा और...
Translate »
error: Content is protected !!